फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the possibilies of opening of medical college in current year is dead

2015 में मेडिकल कॉलेज शुरू होने की उम्मीद क्षीण

Wed, 14 Oct 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 14 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले प्रमुख सचिव स्वास्थ्य शिक्षा अनूप चंद्र पांडे के आने के बाद से इस बात का संकेत मिल गया था कि मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं जल्दी शुरू नहीं हो सकेंगी। इससे पूर्व सितंबर में और बाद में नवरात्र को मेडिकल कॉलेज में ओपीडी और इमरजेंसी सुविधा शुरू करने का ढोल पीट दिया गया था। पिछले दिनों सांसद धर्मेंद्र यादव गुपचुप तरीके से मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा कर गए थे। जिला प्रशासन को भी सख्त निर्देश हैं कि मेडिकल कॉलेज शीघ्र शुरू किया जाए। नवरात्र में यहां सुविधा शुरू किए जाने की लगभग सभी तैयारियां कर ली गईं थीं। डॉक्टरों की तैनाती हो गई। ओपीडी का निरीक्षण करने के बाद नोडल अधिकारी आगरा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. नीरज यादव ने भी हरी झंडी दे दी थी। इस बीच प्रमुख सचिव स्वास्थ्य शिक्षा पांडे का दौरा हुआ तो उन्होंने अभी और विलंब की बात स्वीकार की। इससे तस्वीर साफ हो गई कि मेडिकल कॉलेज में ओपीडी और इमरजेंसी सुविधा शुरू नहीं हो सकेंगी।
विज्ञापन

जनवरी में शुरू हो सकती है ओपीडी
बदायूं। नवरात्र में ओपीडी शुरू कराया जाना लगभग तय हो चुका था लेकिन उद्घाटन कौन करे। पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए ओपीडी की शुरूआत भी खटाई में पड़ गई। दिसंबर में ग्राम प्रधानों की बात चल रही है। इससे दिसंबर में भी ऐसे ही हालात होंगे। माना जा रहा है कि जनवरी में ओपीडी शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन

इमरजेंसी सुविधा पर लगा ग्रहण
बदायूं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य शिक्षा पांडे के दौरे के बाद शासन ने माना है कि वार्ड तैयार न होने के कारण इमरजेंसी सुविधा नहीं दी जा सकती। इधर, ओटी भी तैयार नहीं है। निर्माणदायी संस्था वार्ड और ओटी तैयार करके दे तब कहीं इमरजेंसी सुविधा प्रदान की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी शासन में तलब
बदायूं। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव ने बताया कि आचार संहिता के कारण अभी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधा शुरू नहीं की जा सकी हैं। आगे की रणनीति को उन्हें शासन ने लखनऊ बुलाया है। जल्दी ही वह लखनऊ जाकर शासन से दिशा निर्देश प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed