{"_id":"61bcd538dbaa9a17972888b0","slug":"the-pain-of-elderly-pensioners-spilled-over-the-problems-badaun-news-bly4695905140","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर छलका बुजुर्ग पेंशनर्स का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर छलका बुजुर्ग पेंशनर्स का दर्द
विज्ञापन
पेंशनर्स दिवस पर गोष्ठी में उपस्थिति अधिकारीगण। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला पंचायत सभागार में पेंशनर्स दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिले भर से पेंशनर्स शामिल हुए। मुख्य कोषाधिकारी मुख्य अतिथि थे। विभिन्न विभागों के आहरण और वितरण अधिकारी भी पहुंचे। कई पेंशनर्स ने वृद्धावस्था में होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। गोष्ठी के दौरान पेंशनर्स का दर्द भी छलका।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि जीवन काल सूर्य की तरह होता है जो नई किरण लेकर उगता है और शाम ढलने पर अस्त भी हो जाता है। सेवानिवृत्त के कुछ समय बाद कुछ लोग खुद को बहुत बीमार और थका हुआ समझने लगते हैं, जबकि एक व्यापारी 80 वर्ष की आयु तक पूरे उत्साह से काम करता है। ऐसे में खुद को थका हुआ न समझें। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी वाईपी सिंह ने पेंशनर्स की समस्याओं को सुना।
कई पेंशनर्स ने स्थानीय स्तर पर बैंक, जिला अस्पताल, रोडवेज बसों, ट्रेनों में होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में सभी बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, विद्युत, पुलिस पेंशनर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया गया। उत्तर प्रदेश राजकीय पेंशनर्स परिषद की ओर से 12 सूत्री मांग पत्र दिया गया। इसके अलावा स्थानीय समस्याओं को लेकर डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन भी दिया गया। इस मौके पर प्रभारी सहायक कोषाधिकारी राजीव कुमार, तालेवर सिंह, सुजान सिंह, रामबहादुर, अकरम हुसैन, भूप सिंह, विपिन शर्मा, नीतू यादव, अंशुल गोयल, अभिषेक मिश्रा, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पेंशनर्स भवन बेहद जीर्णशीर्ण स्थिति में है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। पेंशनर्स को कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं।
-गुलाब सिंह
जिला अस्पताल, बैंक, बिजली उपकेंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों को लाइन में लगना होता है। इस समस्या के बारे में भी अधिकारियों को बताया गया है। पेंशन अदालत को अधिकार दिए जाने की भी मांग है।
-ओमप्रकाश शर्मा
पेंशनर्स भवन में बैठने के साथ शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति भी आयकर के दायरे में है। बारिश के दिनों में पेंशनर्स भवन की छत कई स्थानों से टपकती है।
-संतोष कुमार शर्मा
स्थानीय समस्याओं को लेकर चार सूत्री ज्ञापन दिया गया है। इसके साथ ही पेंशनर्स परिषद की ओर से 12 सूत्री मांग पत्र भी दिया गया है। अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
-प्यारे सिंह यादव