{"_id":"66cc1a12c49d1515090b28a6","slug":"the-names-of-the-seven-people-who-attacked-on-the-highway-have-come-to-light-badaun-news-c-123-1-sbly1018-124735-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे पर हमला करने वाले सात लोगों के नाम आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे पर हमला करने वाले सात लोगों के नाम आए सामने
विज्ञापन
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कार में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी डॉ. वैभव राठौर को जेल भेजने के बाद पुलिस अन्य हमलावरों की पहचान करने जुटी है। पुलिस की जांच में सात ऐसे हमलावरों के नाम सामने आए हैं जो मुख्य आरोपी के साथ कार सवार व्यापारी आलोक उपाध्याय के परिवार के साथ मारपीट कर रहे थे।
चित्रांश नगर निवासी आलोक उपाध्याय दवा कारोबारी हैं। 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर वह बिसौली से अपने परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे। साथ में पत्नी ऋतु शर्मा, तीन बच्चों के अलावा साला अभिषेक शर्मा, उनकी पत्नी ऋचा समेत उनके तीन बच्चे भी थे। इस मामले की आलोक ने तहरीर थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने लूटपाट, बलवा, मारपीट आदि संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी डॉ. वैभव राठौर को जेल भेजने के बाद अन्य सात हमलावरों की पहचान कर ली है, जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात पुलिस कह रही है। अन्य हमलावरों की पुलिस वीडियो के माध्यम से पहचान करने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
तीन दिन तक पुलिस दबाए रही मामला
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मारपीट की घटना को पुलिस तीन दिन दबाए रही, जबकि घटना की सूचना पर पीआरबी मौके पर पहुंची थी। पीआरबी की रिपोर्ट लखनऊ तक जाती है। एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन तक कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मुख्य आरोपी को जेल भेजा चुका है अन्य हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं। संवाद