फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The mutilated body of a canter driver missing for one and a half months was found in a sugarcane field.

Budaun News: डेढ़ माह से लापता कैंटर चालक का क्षतविक्षत शव ईख के खेत में मिला

Fri, 26 Sep 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:44 AM IST
सार

सहसवान के भीकमपुर गांव में डेढ़ माह से लापता कैंटर चालक आकिल का क्षतविक्षत शव ईख के खेत में मिला। पुलिस ने हत्या के संदेह में दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना से परिवार में शोक और तनाव है।

विज्ञापन
The mutilated body of a canter driver missing for one and a half months was found in a sugarcane field.
ईख के खेत में युवक का शव तलाशती पुलिस।  स्रोत पुलिस

विस्तार

सहसवान। डेढ़ माह पहले घर से दिल्ली जाने को कहकर निकले गांव भीकमपुर निवासी कैंटर चालक आकिल न तो दिल्ली पहुंचे और न ही घर लौटे। तब से परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर उनका शव गांव के बाहर ईख के खेत में क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने कपड़ों आदि से उनकी पहचान की। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी आकिल (25) पुत्र मुन्ने खान दिल्ली में रहकर कैंटर चलाते थे। वह मोहर्रम पर घर आए थे। त्योहार के बाद वह दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह न तो दिल्ली पहुंचे और न ही घर लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी हर जगह तलाश की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

15 सितंबर को परिजनों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। बृहस्पतिवार की दोपहर के बाद गांव के लोगों ने ईख के खेत में क्षतविक्षत शव पड़ा देखा तो गांव में खबर आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके भाई आदिल ने कपड़ों आदि से उसकी पहचान आकिल के रूप में की। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गांव के ही इस्तकार पुत्र मुख्तार व साबेश पुत्र शाहिद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। युवक के गायब होने के बाद परिजनों ने इन पर हत्या का शक जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed