फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The missing man's Bodies found in Etah

लापता युवक का एटा में मिला शव

Fri, 22 May 2015 11:39 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 22 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
The missing man's Bodies found in Etah

शहर के मोहल्ला नेकपुर से लापता युवक का शव पांचवें दिन एटा में मिला है। युवक के पिता ने उसको अगवा करने के बाद हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर युवक के पिता ने सिविल लाइंस थाने के सामने जमकर हंगामा किया। वह थाने के गेट पर लेट गया। बाद में सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा और एसओ सिविल लाइंस अजय यादव ने मुकदमा हत्या की धाराओं में तरमीम करने का भरोसा दिया। तब वह शांत हुए।

विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला नेकपुर निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ आदर्श (34) पुत्र आशाराम सोमवार सुबह नौ बजे घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिवार वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। नाते-रिश्तेदारियों में भी उनका पता नहीं लगा। पिता की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस थाने में वीरेंद्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बार से पुलिस उनको तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली कि 18 मई को गंगा में डूबकर आठ लोगों की मौत हो गई थी। सात शव बरामद हुए थे इनमें एक शव वीरेंद्र का था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। कासगंज पुलिस इस शव को भी पोस्टमार्टम के लिए एटा ले गई थी। शव एटा मोर्चरी में रखा रहा। सूचना पर पुलिस की एक टीम एटा गई। बाद में वीरेंद्र के परिवार वालों को बुलाया गया। उन्होंने शव की शिनाख्त वीरेंद्र के रूप में की। वीरेंद्र के पिता आशाराम ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है। जवान पुत्र की मौत से व्यथित आशाराम शुक्रवार रात आठ बजे सिविल लाइंस थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के गेट पर लेट गए। यहां काफी देर उन्होंने हंगामा किया। बाद में सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा ने उनको शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात शवों में एक शव था वीरेंद्र का
बदायूं। सोमवती अमावस्या के दिन 18 मई को गंगा स्नान काते समय 14 लोग कछला गंगा घाट पर डूब गए थे। गोताखोरों ने सात शव बरामद किए थे। इनमें छह शवों की शिनाख्त हो गई थी। एक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। यही शव वीरेंद्र का था। सातों शवों का कासगंज पुलिस ले गई थी। पांच दिन के बाद वीरेंद्र के शव की शिनाख्त हो सकी।

पहले मौत हुई, बाद में अपहरण का मुकदमा
बदायूं। वीरेंद्र की मौत 18 मई को ही गंगा में डूबने से हो गई थी। वह घर से सुबह नौ बजे निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं लगा। 19 मई को वीरेंद्र के पिता आशाराम की ओर से सिविल लाइंस थाने में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसकी तलाश के दौरान शनिवार को पुलिस को क्लू मिले तो एटा मोर्चरी में रखे शव की शिनाख्त कराई गई।


वीरेंद्र के पिता का आरोप है कि उसकी अपहरण के बाद हत्या की गई है। वीरेंद्र के अपहरण की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी है। उसके पिता ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है। अब रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जाएगी।
-अजय यादव, एसओ सिविल लाइंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed