फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Maa Durga Puja festival will begin on October 16; artisans from Bengal are crafting the idols.

Budaun News: 16 अक्टूबर से शुरू होगा मां दुर्गा पूजा महोत्सव, बंगाल के कारीगर बना रहे मूर्ति

Fri, 09 Oct 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The Maa Durga Puja festival will begin on October 16; artisans from Bengal are crafting the idols.
मूर्तियों को तैयार करते बंगाल से आए मूर्तिकार। संवाद
बदायूं। शहर के गीता भवन, बिरुआबाड़ी मंदिर में 16 अक्टूबर से मां दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। श्री श्री मां दुर्गा पूजा युवा कमेटी ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर आयोजन की जानकारी दी।
विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष अनुज ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आए मूर्तिकार मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। कारीगर दिन-रात जुटकर मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, कार्तिकेय, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। प्रतिमा निर्माण में पारंपरिक मिट्टी, पुआल और प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे मूर्तियां सजीव और आकर्षक लग रही हैं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि 16 अक्टूबर को विधिवत घटस्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा के साथ पूजा अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम महाआरती, चंडी पाठ, पुष्पांजलि और भोग वितरण का कार्यक्रम होगा। शाम के समय भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पंडाल में सुरक्षा, प्रकाश और कतारबद्ध दर्शन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed