फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The low recovery Amin The chargesheet will

कम वसूली वाले अमीन को मिलेगी चार्जशीट

Thu, 04 Feb 2016 08:17 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 04 Feb 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 राजस्व एवं आरसी की वसूली संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी शंभूनाथ ने सभी तहसीलदारों को लिखित चेतावनी दिए जाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक तहसील में सबसे कम वसूली करने वाले एक-एक अमीन को चार्जशीट देकर निलंबित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के साथ कलक्ट्रेट में कर करेत्तर और राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा की। डीएम ने तहसीलदारों द्वारा बताए गए नामों के आधार पर तहसील सदर में मदन लाल, सहसवान में सुलेमान, बिसौली में अंकित कुमार, दातागंज में मनोज कुमार तथा तहसील बिल्सी में अशोक कुमार वसूली अमीन को चार्जशीट दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर बताया गया कि अब तक मात्र पचास प्रतिशत आधार कार्ड ही बने हैं। शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनवाने के लिए सभी ब्लाकों, तहसीलों तथा नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों को एक-एक और जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए को चार-चार आधार कार्ड बनाने वाली किट आपरेटर सहित उपलब्ध करा दी गई हैं, जो चार फरवरी से कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अधीनस्थ कर्मियों, लेखपाल, सचिव सहित अन्य कर्मियों को लक्ष्य बांट कर प्रतिदिन प्रति किट सौ आधार कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग के कार्यों पर असंतोष जताते हुए डीएम ने कहा कि नए कनेक्शन देने और वसूली, लोड बढ़ाने के लिए कैंप आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग पांच लाख परिवार हैं, जिसमें मात्र एक लाख परिवारों पर ही विद्युत कनेक्शन हैं। इसलिए विद्युत संयोजन बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाए। जिलाधिकारी ने बालू खनन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश देते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। गत वर्ष के सापेक्ष खनन अंतर्गत डेढ़ करोड़ की वसूली कम होने पर डीएम कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed