{"_id":"60749bf08ebc3ee63965f589","slug":"the-killer-of-the-girl-had-reached-the-village-to-ask-for-work-badaun-news-bly4437374105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में काम मांगने पहुंचा था बच्ची का हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में काम मांगने पहुंचा था बच्ची का हत्यारोपी
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में जिस युवक ने पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। वह गांव में काम मांगने पहुंचा था। कुछ लोगों को उसने अपना परिचय देकर काम मांगा था। कुछ लोगों ने उससे गेहूं काटने को कहा था। इसके लिए वह तैयार नहीं हुआ। फिर खेत में आकर बैठ गया। इसके बाद बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।
दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी गुफरान अहमद मूल रूप से उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के सुल्तानपुर का निवासी है। वह कुछ दिन पहले ही अपने भाई और पिता के साथ बड़ी ज्यारत आया था, लेकिन यहां उसका गुजारा नहीं चल रहा था। यहां उसके लगातार रुपये खर्च हो रहे थे। इससे वह एक टेंपो में सवार होकर बच्ची के गांव पहुंच गया। ग्रामीणों के मुताबिक उसने कुछ लोगों से काम मांगा था। चूंकि इलाके में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर चल रहा था। इससे कुछ लोग उसे काम देने को तैयार भी हो गए, लेकिन गुफरान को गेहूं काटने का काम पसंद नहीं आया था। इससे वह गांव से निकलकर खेतों में पहुंच गया। फिर एक गेहूं के खेत में जाकर बैठ गया। खेत में बच्ची के गेहूं की बालियां बीनता देख उसने उसे जब अकेला पाया तो दुष्कर्म कर उसकी मुंह दबाकर हत्या कर दी। बच्ची के साथ खेल रहे बच्चे जब ट्यूबवेल पर पानी पीकर आए तो उन्होंने शोर मचाया था।
पुलिस ने देर रात पिता की तहरीर पर आरोपी गुफरान के खिलाफ हत्या, पाक्सो एक्ट और धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। दोपहर के समय उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके परिवार वालों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पैनल में हुआ पोस्टमार्टम, कराई वीडियोग्राफी
सोमवार दोपहर थाना पुलिस ने बच्ची के शव का पैनल में पोस्टमार्टम करा दिया। उसके शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की हत्या गला दबाकर बताई गई है। उसके दुष्कर्म होने की पुष्टि भी बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इसकी छानबीन के दौरान पता चला और ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गांव में काम मांगने आया था। उसने कुछ लोगों को अपना परिचय भी दिया था। मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसे जेल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या बताई गई है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट मिली है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर भेजी गई है।
- सुधाकर पांडेय, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस