{"_id":"6a5be1150d9a27bf8605f33a","slug":"the-high-school-and-intermediate-compartment-exams-will-be-held-at-three-centers-badaun-news-c-123-1-sbly1001-168788-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईस्कूल-इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन केंद्रों पर होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईस्कूल-इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन केंद्रों पर होगी
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट परीक्षा जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष 970 छात्र-छात्राओं के परीक्षा में शामिल होंगे।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार हाईस्कूल के अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए अंक सुधार (इंप्रूवमेंट) परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और निगरानी संबंधी तैयारियां की जा रही हैं।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के 156 छात्र-छात्राएं , राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 400 व श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 414 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। केंद्र व्यवस्थापकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिन्हें अपने परिणाम में सुधार का अवसर मिलता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को आगे की पढ़ाई में प्रवेश लेने में सुविधा मिलेगी।