{"_id":"67cf30fcd8b0ec8b6c0559b8","slug":"the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-from-the-fan-badaun-news-c-123-1-bdn1008-135511-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पंखे से लटककर युवती ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पंखे से लटककर युवती ने कर ली आत्महत्या
विज्ञापन
म्याऊं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में किराए के कमरे में एक युवती ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवती यूनिसेफ में ब्लॉक मोबिलाइजेशन कोआर्डिनेटर (बीएमसी) के पद पर म्याऊं पीएचसी पर तैनात थी। परिजन युवती के शव को बगैर पुलिस कार्रवाई के घर ले गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी जेवा परवीन (27) म्याऊं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर यूनिसेफ में बीएमसी पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने म्याऊं कस्बा में किराए पर कमरा ले रखा था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।
पुलिस ने जेवा परवीन के भाई काजिम पुत्र अरशद खान को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। यहां जेवा परवीन के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। परिजनों ने बताया कि जेवा परवीन सुबह साढ़े आठ बजे कबूलपुरा स्थित घर से पीएचसी गईं थीं। उन्होंने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसकी वजह पता नहीं चल सकी है। परिजनों ने बताया कि जेवा कई दिन से परेशान चल रही थी। इसके पीछे की वजह उसने परिजनों को भी नहीं बताई।