फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The fraudsters took away the gold earrings from the old lady by telling her that there was a note in the envelope

Budaun News: टप्पेबाजों ने लिफाफे में नोट बताकर वृद्धा से उतरवाए सोने के कुंडल

Thu, 10 Jul 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The fraudsters took away the gold earrings from the old lady by telling her that there was a note in the envelope
रामबेटी
कुंवरगांव। थानाक्षेत्र में बुधवार रात आठ बजे टप्पेबाजों ने लिफाफे में नोटों की गड्डी का झांसा देकर वृद्धा से सोने के कुंडल उतरवा लिए। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड दो निवासी रामबेटी देवी बुधवार रात साढ़े सात बजे घरेलू सामान खरीदने के लिए साप्ताहिक बाजार चौराहे के पास पहुंची। उन्हें दो युवक मिले। दोनों ने उनसे कासगंज जाने का पता पूछा। इसके बाद उन्हें बातों में उलझा लिया। इस बीच एक युवक ने उन्हें लिफाफों में नोटों की गड्डी बताकर थमा दी। इसके बदले में उनसे कानों से सोने के कुंडल व गले में पहनी ओम का लॉकेट उतरवा लिए। दोनों ने कहा कि वह पानी पीकर आते है, लेकिन वह नहीं लौटे। काफी देर तक वह दोनों का इंतजार करती रही। जब वह नहीं लौटे तो लिफाफे खोलकर देखा। लिफाफे के अंदर कागज भरे थे। वह घर पहुंची। जहां परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed