फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The first day of the children showed talent competitions

पहले दिन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Fri, 30 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Fri, 30 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The first day of the children showed talent competitions
पहले दिन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का धूमधड़ाके के साथ आगाज हो गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया तो पूरे परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर हो गया। साईकिल रेस, लेमन रेस, ड्राई स्नेक्स डेकोरेशन समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना हुनर भी प्रदर्शित किया।
महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में महोत्सव शुरू होने पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने सजातीय महिला-पुरुषों को अग्रसेन महाराज के जीवन के बारे में समझाया। कहा कि शांति और सत्य के प्रतीक अग्रसेन महाराज ने समाज के उत्थान के लिए सर्वस्व न्योछार कर दिया था। उन्होंने ही समाज को एकता का संदेश दिया था। अग्रवाल महिला समिति की देखरेख में बच्चों ने धूमधड़ाका भी किया। जूनियर और सीनियर वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने रेंप पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। बच्चों की मनमोहक अदाओं पर हौसलाफजाई भी की गई।
विज्ञापन

साईकिल रेस, लेमन रेस, ड्राई स्नेक्स डेकोरेशन, थ्री लेग रेस, और फ्लावर मेकिंग विद पेपर में भी प्रतिभागियों का हुनर देखने को मिला। प्रतिभागियों में प्रथम अग्रवाल, वेदिका, ग्रंथ, प्रंजन मित्तल, कनिष्क, पंकज गोयल, पारस अग्रवाल, सताक्षी, लक्ष्य, केशव गोयल, नव्या और कृति अग्रवाल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। बच्चों ने देर रात तक धूमधड़ाका किया। समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार अगग्रवाल, नीलांशु अग्रवाल, प्रियंका सिंघल, सारिका मित्तल, कविता मित्तल, विमला बंसल, अंशु अग्रवाल, उर्वशी अग्रवाल, आभा गोयल, शालिनी सिंघल, प्रीती तुलस्यान, प्रवीण मित्तल, अरुण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रमेशचंद्र बंसल, दीपक सिंघल, प्रभा गोयल,  मनोज गोयल, धीरज मित्तल,  उदय सिंघल, मुरली मनोहर सिंघल, अंकुर गोयल और अभिषेक बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed