{"_id":"60ede0bc8ebc3ed65e785af8","slug":"the-driver-was-killed-by-crushing-the-truck-with-the-wheels-four-accused-arrested-badaun-news-bly4530307191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूटने को पहियों से कुचलकर की थी ड्राइवर की हत्या, चार हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक लूटने को पहियों से कुचलकर की थी ड्राइवर की हत्या, चार हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं। उघैती इलाके में हुए सहसवान के ट्रक ड्राइवर हत्याकांड का एसपी देहात ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। आरोपियों के पास से ड्राइवर का मोबाइल, ट्रक बरामद कर लिया गया है। उन्होंने ट्रक लूटने के इरादे से ड्राइवर की हत्या की थी। ट्रक में एसी और फ्रीज की जगह कार के पार्ट्स भरे निकले तो वह भाग गए। पुलिस ने चार हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि 10 जुलाई की शाम उघैती थाना क्षेत्र के बाला किशनपुर गांव के नजदीक खाई में एक युवक का शव पड़ा मिला था। वह अंडरवियर बनियान पहने था। उसका सिर कुचला हुआ था और गले में अंगोछा बंधा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि हत्या करके ही शव को घसीटकर डाला गया है। उस दिन शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। दूसरे दिन उसकी सहसवान के गांव नदायल निवासी मोहम्मद मियां (28) के रूप में पहचान हुई। उसके परिवार वालों ने बताया था कि मोहम्मद मियां नौ जुलाई की सुबह हरियाणा से ट्रक में कार के पार्ट्स भरकर गांव पहुंचा था। दोपहर में उसने आराम किया। शाम को कानपुर के लिए रवाना हो गया लेकिन वह कानपुर नहीं पहुंचा। उसका ट्रक मुजरिया के नजदीक खड़ा मिला था।
बताया कि इसकी जांच में जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर टप्पा वैश्य निवासी मोहित पुत्र रक्षपाल, बंटी पुत्र मेवाराम, नदायल निवासी आसिफ पुत्र शकील, सहसवान के भगतानगला निवासी धारा सिंह पुत्र भगवान सिंह के नाम उजागर हुए। इस पर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें भगतानगला के अनिल यादव पुत्र बादाम और धीरा पुत्र मनोहर भी शामिल थे। मोहित को पता चला था कि मोहम्मद मियां के ट्रक में एसी और फ्रीज भरे हुए हैं। इससे सभी लोगों ने ट्रक लूटने का प्लान तैयार किया। जैसे ही मोहम्मद मियां ट्रक लेकर गांव से निकला कि आगे उसके गांव के आसिफ ने हाथ देकर रुकवा लिया। चार हत्यारोपी ट्रक में सवार हो गए। धीरा ने ट्रक चलाने की इच्छा जताई तो मोहम्मद मियां ने उसे स्टेयरिंग दे दिया। मोहित और धारा ने अंगोछा से उसका गला कस दिया। फिर ट्रक मोड़कर उघैती इलाके में ले गए और बाला किशनपुर के नजदीक सड़क पर मोहम्मद मियां को लिटाकर ट्रक के अगले पहिए से उसका सिर कुचल दिया। इस दौरान बंटी और आसिफ ट्रक के पीछे-पीछे बाइक से चल रहे थे। जब उन्होंने ट्रक के केबिन में कार के पार्ट्स की बिल्टी देखी तो वह मुजरिया के नजदीक उसे छोड़कर भाग गए। इस खुलासे के दौरान सीओ अनिरुद्ध सिंह, एसओ वीरेंद्र सिंह राणा भी मौजूद रहे। इस खुलासे में पुलिस को दस हजार रुपये का इनाम भी दिया गया है।
विज्ञापन
20 दिन पहले की थी हल्दीराम का ट्रक लूटने की कोशिश
-इन्हीं हत्यारोपियों ने करीब 20 दिन पहले हल्दीराम कंपनी का ट्रक लूटने की कोशिश की थी लेकिन वह अपनी योजना में सफल नहीं हो पाए थे। उन्होंने ट्रक जाने दिया था। इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई। इससे मामला वहीं का वहीं दब गया लेकिन इस खुलासे के दौरान आरोपियों ने उसका भी खुलासा कर दिया।
हत्यारोपियों पर लगेगी गैंगस्टर
एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि ट्रक ड्राइवर के हत्यारोपी मोहित, आसिफ, बंटी, धारा, धीरा, अनिल यादव के खिलाफ धारा 394, 302, 201 के तहत कार्रवाई की गई है। उन पर गैंगस्टर भी लगाई जाएगी। इसमें आसिफ मोहम्मद मियां के गांव का था। इससे मोहम्मद मियां ने उसे ही देखकर ट्रक रोक लिया था। बाद में इन हत्यारोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
10 जुलाई को उघैती इलाके के बाला किशनपुर के नजदीक खाई में ड्राइवर मोहम्मद मियां का शव पड़ा मिला था। लाश घसीटकर खाई में डाली गई थी। इससे उसी समय पता चल गया था कि उसकी हत्या हुई है। इसकी जांच के दौरान छह आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। इन्होंने ट्रक में एसी और फ्रीज भरे होने की सूचना पर ड्राइवर की हत्या की थी। जब इन्हें पता चला कि इसमें तो मारूति कार के पार्ट्स भरे हैं, वह समझ गए कि इन्हें खपाना मुश्किल हो जाएगा। इससे वह ट्रक छोड़कर भाग गए थे। दो आरोपी फरार हैं। उन्हें तलाश कराया जा रहा है।- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात