फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The District Magistrate inspected the under-construction Women's PAC Battalion.

Budaun News: डीएम ने निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का निरीक्षण किया

Wed, 06 May 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the under-construction Women's PAC Battalion.
निर्माणधीन पीएसी बटालियन का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत- सूचना विभाग
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को दातागंज तहसील के सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस परियोजना की कुल लागत 412.78 करोड़ रुपये है, जिसे जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। निरीक्षण में पाया गया कि अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। हालांकि, आवासीय भवनों का निर्माण कार्य अभी भी जारी है। इसमें गति लाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने वित्तीय जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अनावासीय भवनों पर 112.31 करोड़ रुपये और आवासीय भवनों पर 300.47 करोड़ रुपये की लागत आएगी। आवासीय भवनों का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिसका लक्ष्य जुलाई 2026 तक पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed