फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The district got overall sixth rank in the state

Budaun News: प्रदेश में जिले की आई ओवरऑल छठवीं रैंक

Mon, 11 Nov 2024 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
The district got overall sixth rank in the state
बदायूं। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जिले को अक्तूबर में ओवरऑल छठवीं रैंक हासिल हुई है, जबकि गत माह यह रैंक सातवीं थी। ऐसे में एक रैंक का उछाल देखने के मिला है। इससे लगता है कि जिला तेजी से सुधार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से हर माह जनपदवार रैंकिंग जारी की जाती है। इसमें सभी विभाग की ओर से लक्ष्य के अनुसार किए गए कामों के आधार पर रैंक जारी की जाती है। रैंक खराब होने से सीधा असर संबंधित जिले के मुखिया या फिर संबंधित अधिकारी पर पड़ता है। इसको लेकर पूर्व में भी काफी प्रयास किए गए, लेकिन जनपद को ज्यादा कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

डीएम निधि श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने बेहतर काम किया। नतीजा यह हुआ कि अक्तूबर में जिले को ओवरऑल सातवीं रैक मिली थी। जो इस माह छठवीं है। अधिकारियों के अनुसार, इस हिसाब से काम चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब बदायूं भी पहले नंबर पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंक सुधार के लिए यह किए जा रहे प्रयास
-समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के निस्तारण में अधिकारी क्षेत्र भ्रमण से संबंधित फोटो भी निस्तारण आख्या के साथ अपलोड कर रहे हैं।
-आईजीआरएस में किसी भी शिकायत को सी श्रेणी या डिफाल्टर में नहीं आने देने का प्रयास में लगे हैं।
-डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह आईजीआरएस पोर्टल को स्वयं देखे। केवल ऑपरेटर के भरोसे ना रहे।
-अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शासन या जनपद स्तर से फीडबैक लिया जा रहा है तो उसमें असंतुष्ट फीडबैक ना आए।
-ऐसे में शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed