{"_id":"4bc7029b48bb89a2791966a319b884da","slug":"the-district-exceeded-the-target-for-wheat-procurement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लक्ष्य से अधिक हो गई गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लक्ष्य से अधिक हो गई गेहूं खरीद
बदायूं
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही गेहूं की पैदावार इस बार बेहद कम रही है, लेकिन सरकारी खरीद ने अपनी अग्रणी भूमिका दिखा दी। 114 खरीद केंद्रों पर लक्ष्य की 114 प्रतिशत खरीद हो गई। विपणन और एफसीआई की खरीद सराहनीय मानी गई। इन पर केंद्र कम होने के बावजूद खरीद का प्रतिशत ठीक रहा। एफसीआई की ढिलाई के कारण विपणन विभाग को खरीद की आखिरी तारीख के दो दिन बाद रिपोर्ट तैयार हो सकी।
जिले में विपणन विभाग के पास आठ सेंटर थे। इस विभाग ने 22062.70 मीट्रिक टन, पीसीएफ 45 केंद्रों पर 29920.60 एमटी, एसएफसी ने सात केंद्रों पर 2777.80 एमटी, यूपी एसएस ने 40 सेंटरों पर 1507.40 एमटी, एग्रो ने छह सेंटरों पर 9587.30 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम के चार सेंटरों पर 2908.00 एमटी, एफसीआई के चार केंद्रों पर 11255.9 एमटी गेहूं की खरीद हुई।
इस प्रकार 114 क्रय केंद्रों पर लक्ष्य 82000.00 एमटी के सापेक्ष 93518.90 एमटी की खरीद हुई जो लक्ष्य की 114 प्रतिशत रही। पीसीएफ ने विलंब से खरीद का ब्योरा दिया। इस वजह से दो दिन तक सभी आंकड़ों का योग न होने से खरीद की स्थिति नहीं मिल पा रही थी। खरीद के दौरान कर्मचारी कल्याण निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने जांच में गड़बड़ी पाई थी। इसके अलावा खरीद को लेकर कोई मामला नहीं आया। एडीएम वित्त एवं खरीद प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव ने खरीद पर संतोष जताया है।