{"_id":"9951370d786630ff0ce82fa121fc08be","slug":"the-debt-hanging-swinging-dipped-in-a-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर झूल गया कर्ज में डूबा एक और किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर झूल गया कर्ज में डूबा एक और किसान
दहगवां/जरीफनगर (बदायूं)।
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज में डूबे एक और किसान राजपाल ने फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी।
विज्ञापन
उस पर बैंक और साहूकारों का करीब पांच लाख रुपया कर्ज था। करीब बीस दिन
पहले बेटे की बीमारी से मौत और बाद में बारिश से फसल बर्बाद होने से वह टूट
चुका था। उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी के
फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे एसडीएम गुन्नौर (संभल) रामअरज यादव ने
मृतक के परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र का गांव चिरवारी पड़ोसी जिला संभल की गुन्नौर तहसील का राजस्व गांव है। गांव के राजपाल (50) पुत्र गोकिल की पांच बीघा जमीन पंजाब नेशनल बैंक की शाखा मडकावली (गुन्नौर) में 4.13 लाख रुपये में बंधक थी। राजपाल ने दो महीने पहले ही अपनी बेटी की शादी की थी। इसके लिए भी उसने गांव के साहूकारों से करीब 60 हजार रुपये कर्ज लिया था। बीमारी के चलते करीब 20 दिन पहले राजपाल के 19 वर्षीय बेटे वीरपाल की मौत हो गई थी। वीरपाल के इलाज के लिए भी राजपाल ने साहूकारों से कर्जा लिया था।
राजपाल ने गांव के ही बलवीर की 10 बीघा जमीन बटाई पर लेकर इसमें गेहूं की फसल की थी। बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद हो गई। बैंक-साहूकारों का कर्ज, बेटे की मौत और बेमौसम बारिश के कारण फसल बर्बाद होने से राजपाल बुरी तरह टूट चुके थे। बुधवार सुबह राजपाल घर से खेत पर जाने की कहकर निकले थे। यहां उन्होंने चिरवारा के जंगल में स्थित पानसिंह के खेत में गमछे के सहारे नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। सूचना पर एसडीएम गुन्नौर रामअरज यादव, सीओ सहसवान उमेश यादव और एसओ जरीफनगर गंगा सिंह यादव गांव पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।