{"_id":"570e525c4f1c1b0e4c4a6ae8","slug":"the-convicted-slayer-himanshi-unleash-the-performance-of-bku","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशी के कातिलों को सजा दिलाने को भाकियू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांशी के कातिलों को सजा दिलाने को भाकियू का प्रदर्शन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हिमांशी कश्यप को दहेज के लिए मार दिए जाने के मामले में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुस्से का इजहार किया। आरोपी बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कहा कि हिमांशी के कातिलों को सजा दिलाने के लिए यूनियन आंदोलन करेगी।
बुधवार को नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा के नेतृत्व में जुटे यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बदायूं की हिमांशी कश्यप को उससे ससुराल वालों ने गाजियाबाद में अपने घर पर दहेज के लिए मार डाला था। मृतका के ससुर बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप समेत उनके घरवालों ने हिमांशी को पहले भी प्रताड़ित किया था। मृतका को न्याय दिलाने के लिए यूनियन पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप के साथ है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
यूनियन की ओर से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को पत्र भेजा गया है। पत्र में सांसद की सदस्यता रद किए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी भी दी है कि आरोपियों को कठोर दंड दिलाने के आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में दुर्वेंद्र चौहान, रामस्वरूप, मटरूलाल, शाकिर अंसारी, गीतेश सक्सेना, फूलवती भगवान देवी, गोविंद, माखनलाल, इंद्रजीत, जगदीश, अरविंद, सचिन और चंद्रपाल आदि कार्यकर्ता शामिल थे।