{"_id":"6173138f55c19864e31c87f1","slug":"the-city-will-get-freedom-from-jams-there-will-be-one-way-many-roads-big-vehicles-will-have-no-entry-badaun-news-bly4638102152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, वन-वे होंगे कई रोड, बड़े वाहनों की होगी नो-एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, वन-वे होंगे कई रोड, बड़े वाहनों की होगी नो-एंट्री
विज्ञापन
बदायूं। यातायात पुलिस ने शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की योजना बनाई है। इसके तहत शहर में दातागंज तिराहे से लेकर कचहरी और कचहरी से लालपुल बड़ी ज्यारत तक वन-वे किया जाएगा। बड़े वाहनों को सिर्फ एक तरफ से जाने की अनुमति होगी। दूसरी ओर से नो-एंट्री लागू होगी। इससे शहर में जाम नहीं लगेगा।
शहर में सबसे ज्यादा जाम दातागंज तिराहे से लेकर इंदिरा चौक, पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी तिराहा और लालपुल तिराहा पर लगता है। जब यहां जाम लगता है तो आसपास के इलाकों पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। बाइक सवार लोगों तक को निकलना मुश्किल हो जाता है। इससे निपटने के लिए योजना के मुताबिक दातागंज तिराहे से लेकर कचहरी, लालपुल तिराहा और बड़ी ज्यारत तक का रोड वन-वे किया जाएगा। बड़ी ज्यारत बिल्सी तिराहे से शहर में बड़े वाहनों की एंट्री नहीं होगी। कादरचौक, उझानी, बिल्सी की ओर से जो भी बड़े वाहन आएंगे उन्हें बाईपास से होकर सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहे से खेड़ा नवादा की ओर मोड़ा जाएगा। उनकी इंट्री खेड़ा नवादा चौराहे से शहर में होगी। रोडवेज बसें और प्राइवेट बसें भी इसी रोड से होकर खेड़ा नवादा से दातागंज तिराहा और पुलिस लाइन चौराहा होते हुए बस स्टैंड आएंगी। बरेली, आंवला, चंदौसी-मुरादाबाद को जाने वाली प्राइवेट व रोडवेज बसें पुलिस लाइन चौराहा होकर कचहरी तिराहा और लालपुल तिराहा होते हुए बाईपास पर जाकर निकाली जाएंगी। इससे शहर का ये रोड वन-वे हो जाएगा और यहां जाम से मुक्ति मिलेगी।
यहां से होगी बड़े वाहनों की नो-एंट्री
कादरचौक, उझानी और बिल्सी की ओर से आने वाले बड़े वाहनों की बिल्सी तिराहे से नो-एंट्री लागू की जाएगी। इधर, मंडी समिति पुलिस चौकी से डीएम रोड और पुलिस लाइन चौराहे की ओर बड़े वाहनों की नो-एंट्री लागू होगी। हालांकि मंडी समिति से रोडवेज व प्राइवेट पर नो-एंट्री लागू नहीं होगी। ट्रक, डीसीएम और कैंटर आदि सीधे मझिया रोड से होकर दातागंज तिराहे की ओर निकाले जाएंगे। वहीं शहर में पुलिस लाइन चौराहे से इंदिरा चौक की ओर और इंदिरा चौक से दातागंज तिराहे की ओर नो-एंट्री रहेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को योजना के मुताबिक गुजारे गए थे वाहन
मंगलवार को इस रूट चार्ट के मुताबिक बड़े वाहनों को गुजारा गया था। उस दिन शहर में वाहनों की संख्या कम दिखी। इससे कहीं भी जाम भी नहीं लगा। ये प्लान अधिकारियों को पसंद आया है। दीपावली के बाद ये प्लान लागू किया जा सकता है।
स्टैंड से पुलिस लाइन चौराहा होकर निकलेंगीं बसें
अक्सर रोडवेज बस स्टैंड पर इधर-उधर से बसें आने से लंबा जाम लग जाता है। इससे निपटने के लिए भी बसों के लिए प्लान बनाया गया है। रोडवेज बस स्टैंड से सभी बसें पुलिस लाइन चौराहे से होकर निकलेंगीं। जबकि कचहरी तिराहे से आंबेडकर पार्क होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगीं। इससे यहां भी वन-वे लागू रहेगा।
शाम को दो घंटे मिलेगी ट्रांसपोर्ट वाहनों को छूट
गिने चुने ट्रांसपोर्ट वाहनों को कचहरी तिराहे से लेकर परशुराम चौक तक आने की छूट दी गई है। उनके लिए शाम चार बजे से छह बजे तक आने की अनुमति है। उनके अलावा अन्य वाहनों को अनुमति नहीं है।
दातागंज तिराहे से लेकर कचहरी और लालपुल तक सड़क ज्यादा चौड़ी नहीं है। फिलहाल हम भीड़भाड़ बढ़ने पर ये प्लान लागू करके देख रहे हैं। इससे काफी हद तक शहर को जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। अगर ये प्लान सफल रहा तो इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी