फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The city's electricity will be stalled for seven hours tomorrow amid scorching heat

भीषण गर्मी के बीच कल सात घंटे ठप रहेगी शहर की बिजली

Sat, 03 Jul 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
The city's electricity will be stalled for seven hours tomorrow amid scorching heat
बदायूं। भीषण गर्मी के बीच रविवार को अवकाश के दिन शहर के लोगों को लगातार सात घंटे बिजली कटौती का सामना करना होगा। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शहर में बिजली नहीं रहेगी। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड प्रथम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय और जिला अस्पताल को जाने वाली लाइन के मरम्मत का काम होना है।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को पिछले कुछ दिनों से बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जून के पहले और दूसरे सप्ताह में तो मौसम ठीक रहा था, लेकिन इसके बाद से लगातार गर्मी परेशान कर रही है। बारिश के आसार भी नजर नहीं आ रहे। इस बीच रविवार चार जुलाई को अवकाश के दिन विद्युत वितरण खंड प्रथम ने जिला एवं सत्र न्यायालय और जिला अस्पताल की लाइन के अनुरक्षण का काम करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक लगातार सात घंटे पनबड़िया, कचहरी, कार्यशाला, मीराजी चौकी, मीरा सराय और नवादा सभी उपकेंद्रों से सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन

एमसीबी फुंकी, जोगीपुरा इलाके में दो दिन से बिजली संकट
बदायूं। शहर के छह सड़का, जोगीपुरा, पंजाबी क्वाटर्स, नगर पालिका आदि इलाकों में बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी बिजली संकट का सामना करना पड़ा। दरअसल, जोगीपुरा में बुधवार शाम करीब पांच बले एमसीबी फुंक गई थी। इसके बाद यहां रात नौ बजे तक बिजली ठप रही। एमसीबी बदले जाने के बाद भी पूरी रात और शुक्रवार को पूरा दिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। भीषण गर्मी के बीच लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष पनप रहा है। एसडीओ पनबडिया नीरज गोवाड़ी का कहना है कि एमसीबी बदलवा कर सप्लाई चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय और जिला अस्पताल की स्वतंत्र लाइन की मरम्मत रविवार यानी चार जुलाई को किया जाना है। इस दौरान सुबह नौ से शाम चार बजे तक शहर को सप्लाई देने वाले सभी उपकेंद्रों से सप्लाई बंद रहेगी। -वाईएस राघव, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed