{"_id":"3ba1aeb523a87bb271d71b75298d3b39","slug":"the-broad-gauge-line-segments-loaded-coal-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रॉडगेज लाइन से गुजरी कोयला भरी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रॉडगेज लाइन से गुजरी कोयला भरी मालगाड़ी
बदायूं।
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
मीटरगेज से ब्रॉडगेज लाइन होने के 15 महीने बाद पहली बार कोयले से भरी मालगाड़ी गुजारी गई। नागपुर से आई मालगाड़ी वाया कासगंज-बदायूं-बरेली होती हुई अपने तय स्थान पर पहुंचेगी। रामगंगा पर इंटरलॉकिंग का कार्य होने के बाद ब्रॉडगेज की लाइन उत्तर भारत से दक्षित भारत तक जुड़ गई है। अब यात्री रेलगाड़ी संचालन शुरू होना बाकी है। इसके लिए सीआरएस इंस्पेक्शन का इंतजार है।
आमान परिवर्तन के तहत एक जनवरी 2014 को रामगंगा-बदायूं पर मेगा ब्लाक लिया गया। इसके बाद 15 फरवरी से बदायूं-कासगंज पर मेगा ब्लाक लेकर मीटरगेज को ब्राडगेज में बदलने का काम किया गया। महज 39 दिनों में कासगंज-कछला के बीच काम कराते हुए पहला पॉवर ट्रायल भी लिया जो सफल रहा। लिहाजा कार्य को तेजी से पूरा कराते हुए बाकी लाइन को भी ब्रॉडगेज में बदल दिया गया, लेकिन रेल संचालन के दावे हर बार पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के खोखले साबित होते रहे। हालांकि कई बार निरीक्षण जरूर किया गया। इसमें सबसे बड़ी बाधा रामगंगा प्वाइंट था। जिसपर तीन महीन से चला आ रहा मसला अब जाकर सुलझा। वहीं इसके सुलझते ही नार्दन रेलवे ने जैसे ही इसका काम पूरा किया। वैसे ही उत्तर भारत से दक्षित भारत के सफर का रास्ता भी क्लियर हो गया। इसके पूरे होते ही मालगाड़ी दौड़ाने को हरी झंडी भी मिल गई। लिहाजा बुधवार को पहली बार नागपुर से कोयला भरी मालगाड़ी गुजारी गई जो बरेली होती हुई शाहजहांपुर पहुंचेगी। एनईआर इज्जतनगर के पीआरओ राजेंद्र सिंह बताते हैं कि मालगाड़ी दौड़ना शुरू हो गई है। सीआरएस इंस्पेक्शन के बाद यात्री रेलगाड़ी का संचालन भी शुरू करा दिया जाएगा।
आमजन में दिखी खुशी
मालगाड़ी को देखने के लिए स्टेशन और समपार पर लोगों की खासा भीड़ नजर आई। वहीं आमजन की आंखों में खुशी की चमक भी नजर आई। एक दूसरे से कहते हुए नजर आए कि जल्द ही अब यात्री ट्रेन भी दौड़ना शुरू हो जाएगी, जिससे सफर करना अब आसान होगा।