फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bridge of Sot river is ready, now vehicles will run gallop on the bypass

बनकर तैयार हुआ सोत नदी का पुल, अब बाईपास पर सरपट दौड़ेंगे वाहन

Tue, 06 Apr 2021 05:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
The bridge of Sot river is ready, now vehicles will run gallop on the bypass
बदायूं। लंबे इंतजार के बाद सोत नदी का पुल अब बनकर तैयार हो चुका है। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी और बड़े वाहनों को शहर से होकर गुजरना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

सोत नदी के पुल के निर्माण की शुरुआत 26 जनवरी 2020 को हुई थी। इसके लिए सोलह करोड़ सात लाख 37 हजार रुपये का बजट पास हुआ। सपा शासन काल में शहर के बाईपास का प्रस्ताव पास हुआ था। तब ये शहर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही। सपा शासन काल में ही बाईपास के निर्माण की शुरुआत हुई थी। सपा सरकार में ही इसका निर्माण लगभग पूरा हो गया था। इसके बाद भाजपा सरकार आई और कुछ समय काम ढीला रहा लेकिन बाद में बाईपास बनकर तैयार हो गया। इस पर सोत नदी का पुल न होने से लोगों को सबसे बड़ी दिक्कत हो रही थी। सोत नदी के पुल के निर्माण में करीब 14 माह लग चुके हैं। अब पुल बनकर तैयार हो गया है। साइड से पत्थर और रेलिंग बन रही है। इसके बाद पुल जनता को समर्पित हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में मिलेगी जाम से राहत
जब बाईपास के सोत नदी के पुल का निर्माण नहीं हुआ था, तब छोटे वाहनों से लेकर सभी वाहन शहर से होकर गुजरते थे। जो वाहन सीधे बरेली से होकर आगरा, मथुरा या दिल्ली के जाते थे, उन्हें भी शहर से होकर निकलना पड़ता था लेकिन अब आगरा, दिल्ली, मथुरा या कासगंज के लिए सीधे बाईपास से होकर निकल रहे हैं। इससे करीब चार-पांच किलोमीटर का सफर बच रहा हैं, वहीं जाम की समस्या भी कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोतनदी के पुल का निर्माण सेतु निगम कर रहा रहा है। वैसे पुल बनकर तैयार हो गया है। वाहन आराम से निकल सकते हैं। इसे बरसात से बचाने के लिए साइड से पत्थर लगाए जा रहे हैं। रेलिंग भी लग रही है। अभी कुछ समय और लगेगा। उसके बाद पुल पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। फिलहाल वाहनों के लिए बड़ी सुविधा हो गई है।
- अमर सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed