फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of an employment servant was found hanging from a tree in Haridwar

Budaun News: हरिद्वार में पेड़ से लटका मिला रोजगार सेवक का शव

Fri, 09 May 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The body of an employment servant was found hanging from a tree in Haridwar
अतुल पाठक का फाइल फोटो। - फोटो : samvad
ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा के गांव जैतापुर के रोजगार सेवक का शव हरिद्वार में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने जैतापुर के एक व्यक्ति पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मृतक रोजगार सेवक के चचेरे भाई ने बताया कि जैतापुर में अतुल पाठक रोजगार सेवक के पद पर तैनात थे। इसमें पड़ोसी युवक ने परीक्षा दी तो वह फेल हो गया था। इस वजह से वह गलत भावना रखने लगा। अतुत को पद से हटाने के लिए वह हर हथकंडे अपना रहा था। उनका भाई घर पर अकेला रहता था। उस पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। बताया कि वह गायब नहीं था। आरोपी पड़ोसी और उसके परिवार के लोग उसे अपहरण कर हरिद्वार ले गए और हत्या कर दी। फैजगंज थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर और अतुल पाठक के गायब होने के कारण उस पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed