फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The artists painted in the colors of Brij

कलाकारों ने रंग दिया बृज के रंग में

Tue, 22 Sep 2015 11:52 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 22 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
The artists painted in the colors of Brij
श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से चल रहे गणेश महोत्सव के अंतिम दिन वृज से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से भोलेधाम में बृज  मंडल का अहसास कराया। वृज भूमि की पावन स्मृतियों को सजीव चित्रण के रूप में प्रस्तुति दी। भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जो कलाकारों की प्रस्तुतियों पर खुद को भी झूमने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन

भोलाधाम में आयोजित महोत्सव में सबसे पहले कलाकारों ने भगवान की आराधना भजन के माध्यम से की। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर भक्तों को आत्मविभोर कर दिया। फूलों की होली, लठ्ठमार होली, मयूर नृत्य और भगवान की विशेष झांकियों के साक्षात दर्शन कराएं। वृज के कलाकारों के द्वार बांके बिहारी के सुंदर दर्शनों का भी अवलोकन कलाकारों द्वारा किया गया। संगीत कलाकारों के द्वारा विशेष मधुर धुनों द्वारा  वृज के अनेकों लोकगीतों की प्रस्तुति की भी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर श्री गणेश सेवा मंडल के आदित्य शर्मा, वीरेंद्र वाष्र्णेय, सुनील गुप्ता, सुनील वाष्र्णेय, हरविंदर सिंह, गजेंद्र गुपता, नितेष वाष्र्णेय, मनोज वाष्र्णेय,ओमप्रकाश चौधरी,अजय मथुरिया, महेश चंद्र गुप्ता, दीप माला गोयल, कुंती मथुरिया, चरव जीत मलिक, दिलीप अग्रवाल, सुबोध गोयल, लक्ष्मी साहू,राहुल चौबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मुहल्ला चौबे में श्री गजराज सेवा मंडल की ओर से गणेश महोत्सव के छठे दिन सुंदर झांकियों निकालीं गईं। इसमें श्रीकृष्ण भगवान, श्रीरामचंद्र, मयूर नृत्य आदि की झांकियां थी। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र बाबू, सनी राजपूत, दिलीप गुप्ता, अमन मंयक शर्मा, माया राजपूत, राजू शर्मा, विशाल शर्मा, शशिकांत, श्रीकांत आदि थे।


आज निकलेंगी गणेशजी की विसर्जन यात्रा
बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल की ओर कल 23 सितंबर को गणेश महोत्सव की विजर्सन यात्रा निकाली जाएगी। यह प्रात: 10 बजे से भोलाधाम से शुरु होकर पथिक चौक, टिकटगंज चौराहे, मुख्य बाजार होते हुए गोपी चौक, लालपुल पहुंचेगी। इसमें भगवान गणेशजी की विभिन्न मूर्तियां होंगी। यह जानकारी गणेश सेवा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र वाष्र्णेय ने दी है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में भक्तों से विजर्सन यात्रा में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed