फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The agency that built the Surajpur cowshed will be blacklisted

Budaun News: सूरजपुर गौशाला का निर्माण करने वाली एजेंसी की जाएगी ब्लैक लिस्ट

Wed, 24 Sep 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 24 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The agency that built the Surajpur cowshed will be blacklisted
जिले की प्रभारी मंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कलेक्ट् - फोटो : credit

विज्ञापन
बदायूं। जिले की प्रभारी मंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सूरजपुर गौशाला की निर्माण एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागीय कार्यों को गंभीरता और सेवा भाव से पूरा करें। इससे जिले की रैंकिंग में सुधार होगा और विकास कार्यों में गति आएगी।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें और दो अक्तूबर तक सेवा कार्य पखवाड़ा सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। डीएम अवनीश राय ने गौशाला निर्माण में आ रही खामियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए और कहा कि जनप्रतिनिधियों के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें।
विज्ञापन

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पड़ौलिया और कसेर स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की बात कही। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कछला सीएचसी की व्यवस्थाओं में सुधार और जल जीवन मिशन के अंतर्गत गड्ढों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से भरने पर जोर दिया। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि जिले में कुल 317 गौशाला हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 5,117 आवासों का लक्ष्य तय था, उसमें से 4,624 आवास पूरे हो चुके हैं। शेष 493 पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जिले में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत के 1,022 निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिनमें से 857 जल जीवन मिशन से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
स्पोर्ट्स किट्स की गुणवत्ता की होगी जांच
सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जर्जर भवनों में कक्षाएं न चलाई जाय। विद्यालयों में वितरित की गई स्पोर्ट्स किट्स की गुणवत्ता जांची जाए। यदि उनमें खामियां मिलती हैं तो रिकवरी व पेनल्टी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब ग्राम पंचायतों में भुगतान की व्यवस्था प्रधान के फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से ही होगी। बैठक में गड्ढा मुक्त अभियान, स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं, गौशालाओं की स्थिति, आवास योजनाएं और विद्यालयों की उपस्थिति सहित कई बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed