फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   tent for police

धूप में खड़े होकर ड्यूटी नहीं करेंगे पुलिस कर्मी, अब तिराहे-चौराहे पर लगवाए टेंट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
tent for police
पुलिस वालों को लगवाए गए टेंट - फोटो : AMAR UJALA
बदायूं। इस लॉकडाउन में खुले आसमान के नीचे धूप में खड़े होकर ड्यूटी करना आसान नहीं है। दोपहर के वक्त आधा घंटे की ड्यूटी में पुलिस कर्मी पसीने से तरबतर हो जाते हैं। उनकी परेशानी को देखते हुए पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन की ओर से शहर के कुछ तिराहे-चौराहों पर टेंट लगवाए गए हैं, जिससे कम से कम उन्हें धूप में परेशान नहीं होना पड़े। टेंट लगने से पुलिस कर्मियों को बहुत बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों की अब तक की सबसे बड़ी समस्या समयावधि थी। उन्हें सुबह सात बजे से लेकर रात आठ-नौ बजे तक ड्यूटी करनी पड़ रही थी। सुबह वर्दी पहन ली तो रात में ही आराम मिलता था। इससे पहले उन्हें आराम करना तो दूर ठीक से खाना खाने तक का समय नहीं मिल रहा था लेकिन अब अधिकारियों द्वारा बड़ी राहत दी गई है। एक तो उन्हें 12 से 14 घंटे तक ड्यूटी करनी नहीं पड़ेगी। सभी पुलिस कर्मियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह ड्यूटी करने वाले को दोपहर में आराम मिल जाता है और रात में ड्यूटी करने वाले को सुबह राहत मिली है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को एक और राहत दी है कि अब पुलिस कर्मी धूप में खड़े होकर ड्यूटी नहीं करेंगे। अब तक तिराहे-चौराहे पर लगे पुलिस कर्मी धूप से बचने के लिए बंद दुकानों के सामने आधी अधूरी छांव में खड़े होकर समय गुजार रहे थे। अब उन्हें किसी दुकान के छज्जे की आड़ लेने की जरूरत नहीं है। कचहरी तिराहे, पुलिस चौराहे और इंदिरा चौक पर पुलिस कर्मियों के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। इससे पुलिस कर्मियों को बहुत बड़ी राहत मिली है। वह कम से कम धूप में खड़े होकर ड्यूटी तो नहीं कर रहे हैं। उनके लिए यही बहुत बड़ा आराम है। तो वहीं पेयजल और भोजन आदि का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी तिराहे, पुलिस लाइन और इंदिरा चौक पर पुलिस कर्मियों को बहुत बड़ी दिक्कत थी। उन्हें धूूप में खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ रही थी। इससे तिराहे-चौराहे पर टेंट लगवाए गए हैं। ऐसे में वे कम से कम छांव में रहकर ड्यूटी कर सकेंगे।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed