अग्निकांड में दस घर राख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर में रविवार दोपहर खाना बनाते वक्त एक घर में आग लग गई। गांव वालों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक एक-एक कर 10 घर जलकर राख हो चुके थे। आग में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति स्वाह हो गई। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। खेड़ा जलालपुर निवासी प्रेमपाल के घर में रविवार दोपहर खाना बन रहा था। इसी दौरान चूल्हे की एक चिंगारी ने छप्पर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक-एक कर पड़ोसी उदयवीर, थम्मन, सूरजपाल, प्रमोद, रीतपाल, शीशपाल, रामकिशन, सत्यवीर और बलराम के घरों में भी आग लग गई। गांव में अनाज, घरेलू सामान, कपड़े आदि समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। लेखपाल धर्मवीर ने गांव पहुंच कर नुकसान का आकलन किया है।
बच्ची के हत्यारोपी जेल गए
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा किशनी में शुक्रवार रात दावत के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। बात बढ़ी तो ओमप्रकाश, जगवीर, अरविंद और पुष्पेंद्र ने फायरिंग कर दी। इसमें ओकार की 12 वर्षीय बेटी संगीता की गोली लगने से मौत हो गई और रामौतार घायल हो गया। ओकार ने चारो लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि चारो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। हालांकि कभी आला कत्ल बरामद नहीं हुआ है।
मारपीट में दो पक्षों के आठ लोग घायल
बदायूं। नलकूप से सिंचाई के बदलते किराया मांगने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। इन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलापुर थाने के गांव हसनपुर के दिनेश का नलकूप है। दिनेश ने पड़ोसी गांव फरीदपुर के श्रीपाल की फसल को पानी दिया था। इसकी आपासी मांगी तो दोनों में झगड़ा हो गया। दिनेश ने श्रीपाल को लाठी मारकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। दिनेश समेत राम निवास, शिशुपाल, अखिलेश और संजू घायल हो गए। दूसरे पक्ष के श्रीपाल, दंगल, रविंद्र और जुगल किशोर घायल हो गए। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।