{"_id":"5fbd4cf98ebc3e9bd17da15a","slug":"temprature-fall-down-badaun-news-bly4279529124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से गिर रहा तापमान, दिसंबर तक पांच डिग्री तक होगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से गिर रहा तापमान, दिसंबर तक पांच डिग्री तक होगी गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। तापमान कम होने के साथ प्रदूषण के कारण आसमान में छाई धुंध के चलते सूरज की पूरी रोशनी भी जमीन पर नहीं आ रही। जिस तरह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है उससे साफ होता है कि दिसंबर का पहला सप्ताह आने तक सर्दी पूरे जोर पर होगी। हालांकि, अभी से ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर लगातार कम हो रहा है। न्यूनतम तापमान कम होता जा रहा है। इसके साथ ही सर्द हवाओं का भी जोर है।
इस बार दीपावली से ही सर्दी असर दिखाने लगी थी। मौसम बदलने और प्रदूषण बढ़ने के साथ आसमान में धुंध छाने से सांस, सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में पहले से ही इजाफा होने लगा था। मौसम के जानकारों का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक तापमान न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इन दिनों न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच बना हुआ है। अगर मौसम साफ नहीं हुआ और धुंध छाई रही तो मुश्किलें ज्यादा होंगी। तापमान कम होने के साथ बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। इसके साथ ही अस्पतालों में सर्दी-खांसी और सांस संबंधी बीमारों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है।
आसमान में दिन भर छाए रही धुंध और बादल
- मौसम के जानकारों का कहना है कि बदायूं का न्यूनतम तापमान इन दिनों 11 से 12 डिग्री के बीच बना हुआ है। अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को जिस तरह से आसमान में धुंध के साथ बादल भी छाए रहे उसको देखते हुए लगता है कि आने वाले आठ से दस दिन में स्थिति और खराब होगी। कोहरा छाने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना भी बनी हुई है। अगर बूंदाबांदी होती है तो मौसम साफ होने से तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हो सकती है, लेकिन रात का तापमान तेजी से कम होगा। मंगलवार को आसमान में धुंध का एक कारण हवा का एक्यूआई बढ़ना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
तापमान घटने के साथ खराब होगी वायु की गुणवत्ता
- मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि जिन इलाकों में धुंध छा रही है वहां सूरज की पूरी रोशनी नहीं पहुंच रही है। इसी कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में तापमान कम होने के साथ वायु की गुणवत्ता भी खराब होती। इस समय भी बदायूं में वायु का एक्यूआई 200 से ऊपर बना हुआ है। आने वाले दिनों में कोहरा छाने के साथ बारिश की संभावना भी बनी हुई है। हालांकि, बारिश से एक्यूआई में कुछ सुधार होगा, लेकिन इसके साथ ही सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट आने से मुश्किलें भी बढेंगी।