फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Temperature crosses 46 degrees...it will be difficult for seven days

Budaun News: तापमान 46 डिग्री पार...सात दिन रहेगी मुश्किल

Sun, 19 May 2024 05:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 19 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 46 degrees...it will be difficult for seven days
भीषण गर्मी में धूप से बचाव को छाता लगाकर जाती महिलाएं। संवाद
बदायूं। गर्मी प्रतिदिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले एक दशक में इतना तापमान कभी नहीं रहा। गर्म हवा भी 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। सूरज की तपिश, गर्मी और लू से हर कोई बेहाल दिखा। आने वाले दिनों में तापमान 47 डिग्री के पार करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मई माह में लगातार गर्मी के प्रकोप के कारण लोग परेशान हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय, शिकंजी का सहारा ले रहे हैं। हालत यह है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री और न्यूनतम 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर ने बताया कि रविवार को तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आने वाले एक सप्ताह में लोगों को इसी तरह गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के लिए इन बातों पर रखें ध्यान
-सूती कपड़ों का प्रयोग करें

-अधिक से अधिक पानी का सेवन करें
-कटे रखे फलों का सेवन नहीं करें
-खीरा, तरबूज, खरबूजा और ककड़ी को खूब धोकर सेवन करें
-रात को मच्छरों से बचाव के प्रबंध करें


दस्त होने पर तुरंत ओआरएस का घोल पीयें
-जिस तरह से गर्मी अपना असर दिखा रही है। ऐसे में धूप और गर्मी के प्रकोप से बचने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर डायरिया और बुखार की चपेट में आ सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। गर्मी से प्रकोप से बचाने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, ताकि पसीना अधिक निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी न होने पाए। धूप में ज्यादा देर रहने से कोई भी व्यक्ति हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकता है।

-डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल

भीषण गर्मी में धूप से बचाव को छाता लगाकर जाती महिलाएं। संवाद

भीषण गर्मी में धूप से बचाव को छाता लगाकर जाती महिलाएं। संवाद

भीषण गर्मी में धूप से बचाव को छाता लगाकर जाती महिलाएं। संवाद

भीषण गर्मी में धूप से बचाव को छाता लगाकर जाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed