{"_id":"60ff09d18ebc3ecf0e5f90de","slug":"teenager-drowned-in-pond-died-badaun-news-bly4544267115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबा किशोर, जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबा किशोर, जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के खिरिया वाकरपुर गांव में सोमवार दोपहर धीरेंद्र नाम के किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। धीरेंद्र भैंसों को गांव के तालाब में पानी पिलाने ले गया था। भैंसों के साथ वह भी तालाब में घुस गया। मशक्कत के बाद उसके शव को तालाब से निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
ग्राम खिरिया वाकरपुर निवासी धीरेंद्र (12) पुत्र हरवीर चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। वह सोमवार दोपहर भैंसों को चराने ले गया था। दोपहर करीब 12 बजे धीरेंद्र भैंसों को गांव के बाहर तालाब में पानी पिलाने ले गया। बताते हैं कि उसकी सभी भैंसें तालाब में घुस गईं। उनके साथ किशोर भी तालाब में घुस गया। किशोर तालाब में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। ये देखकर नजदीक काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। उन्होंने शोर मचाकर कई लोगों को इकट्ठा कर लिया। कुछ लोग किशोर को बचाने के लिए तालाब में कूद गए। मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला गया। इस पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। दोपहर बाद किशोर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। उसकी मौत से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।