फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenage Girl Commits Suicide After Being Caught with Lover in Budaun

Budaun News: ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा प्रेमी युगल, आहत किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 17 May 2026 08:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 17 May 2026 08:56 PM IST
सार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Teenage Girl Commits Suicide After Being Caught with Lover in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मौके से पकड़े गए दो युवकों की ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार शनिवार को बहजोई (संभल) गया था। घर पर 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। बताया जा रहा है कि परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर किशोरी ने अपने प्रेमी युवक को घर बुला लिया। युवक थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव गौंटिया बनगवां का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, युवक शनिवार रात में ही गांव पहुंच गया था और दोनों घर में मौजूद थे। बताया जाता है कि पूरी रात दोनों साथ रहे। रविवार तड़के करीब चार बजे किशोरी के दादा-दादी उसे देखने के लिए घर पहुंचे। कमरे में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हंगामे के बीच किशोरी ने खुद को कमरे में किया बंद  
ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट भी कर दी। इस दौरान एक और युवक मिला जो पहले पकड़े गए युवक का साथी बताया गया। ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी। घर के भीतर हंगामे और परिवार की नाराजगी के बीच किशोरी मानसिक दबाव में आ गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

फंदे से लटका मिला शव 
जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो किशोरी का शव फंदे से लटका देखा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना मिलने के बाद किशोरी के माता-पिता भी गांव लौट आए। 

सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के दौरान कोई प्रताड़ना या दबाव की स्थिति तो नहीं बनी थी। अभी तक की जांच में पता लगा है कि किशोरी से मिलने उसके परिचित लड़के आए थे। जो युवक पकड़े गए हैं, पुलिस उनसे पूछताछ कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed