फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   team Adnan star defeated to team All is well by 37 runs

अदनान स्टार ने ऑल इज वेल को 37 रन से हराया

Thu, 29 Oct 2015 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 29 Oct 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
team Adnan star defeated to team All is well by 37 runs
एमजीपी कॉलेज के मैदान पर अदनान स्टार और ऑल इज वेल के बीच मैच शुरू होने से पहले टूर्नामेंट अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय किया। अदनान स्टार ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 128 रन बनाए। बल्लेबाज विनय कुमार ने सर्वाधिक 33 और देवेश गुलाटी ने 22 रन का टीम को सहयोग किया। जवाब में ऑल इज वेल के बल्लेबाज शुरूआत में लड़खड़ाते नजर आए। पूरी टीम 91 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई।
विज्ञापन

विजेता टीम के विनय का गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन रहा। विनय ने चार विकेट भी हासिल किए। उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट अध्यक्ष श्री शर्मा ने विनय को नकद धनराशि से पुरस्कृत किया। विजेता टीम के फ्रेंचाइजी इसरार खलीफा ने खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न भी मनाया। इस मौके पर टूर्नामेंट के चेयरमैन राश्जन मेंदीरत्ता, अरुण अग्रवाल, योगेश प्रताप सिंह, अमीर अहमद, नकी अहमद, नवेद खांन, अब्दुल हसन, चांद मोहम्मद, दिनेश गुप्ता, रवि मौर्य, विपिन कुमार, कौशल शर्मा और नितेष भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed