{"_id":"6518114c20a6c0db490157e6","slug":"teaching-will-start-in-school-with-good-thoughts-badaun-news-c-123-1-sbly1001-5174-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सुविचार के साथ होगी स्कूल में पठन-पाठन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सुविचार के साथ होगी स्कूल में पठन-पाठन की शुरुआत
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से डीआईओएस को दिए गए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। स्कूल-कॉलेजों में अब प्रतिदिन सुबह प्रार्थना सभा में शिक्षकों व विद्यार्थियों की ओर से सुविचार प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद ही पठन-पाठन की शुरुआत होगी।
जिले में 35 राजकीय, 41 सहायता प्राप्त और 206 वित्तविहीन स्कूल संचालित हैं। इनके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्र-छात्राओं को राष्ट्र भक्ति, समाजसेवा, कर्तव्य परायणता, सत्यनिष्ठा के बारे में बताएंं। इसके लिए हर स्कूल-कॉलेज में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान सुविचार प्रस्तुत किए जाएं।
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने इस संबंध में प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा है कि इसमें लापरवाही न की जाए। वहीं बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई जा रही पाठ्य पुस्तकें दीक्षा पोर्टल पर ई-बुक्स के रूप में उपलब्ध है। वेबसाइट पर भी लिंक के रूप में पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध हैं।