फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teacher hit and dragged by car FIR filed against bank employee in budaun

Budaun News: कार से टक्कर मारकर अध्यापक को घसीटा, बैंक के कनिष्ठ सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 Dec 2023 04:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Dec 2023 04:58 PM IST
सार

इंटर कॉलेज के अध्यापक छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। वह कार में फंसकर काफी देर तक घिसटते रहे थे, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। 

विज्ञापन
Teacher hit and dragged by car FIR filed against bank employee in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में ओमप्रकाश राजबाला इंटर कॉलेज दहगवां के अध्यापक को टक्कर मारकर कार से घसीटने का मामला सामने आया है। मामले में उनके पिता ने बैंक के कनिष्ठ सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हादसे में अध्यापक के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


हादसा 14 दिसंबर को हुआ था। सहसवान कस्बे के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी प्रसून माहेश्वरी ओमप्रकाश राजबाला इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। वह 14 दिसंबर की शाम करीब 3:30 बजे इंटर कॉलेज से अपने घर जाने के लिए सवारी के इंतजार में दहगवां चौराहे पर खड़े थे। उसी दौरान सहसवान की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

गाड़ी में फंस गए थे प्रसून 
उनका एक पैर कार के नीचे आ गया, जिससे पैर कुचल गया और वह गाड़ी में फंस गए। कार चालक गाड़ी रोकने के बजाय उन्हें काफी दूर तक घसीट ले गया। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। उन्होंने पीछा कर कार को रोका और चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने घायल प्रसून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से उन्हें परिवार वाले निजी अस्पताल ले गए। जानकारी लेने पर पता चला कि कार भारतीय स्टेट बैंक के कनिष्ठ सहायक उमेश प्रताप सिंह चला रहे थे। इस संबंध में अध्यापक के पिता आदेश बाबू गुप्ता ने कनिष्ठ सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed