{"_id":"30b7224efac186e70da293cc88438955","slug":"syed-baba-s-urs-descended-akidtmnd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैय्यद बाबा के उर्स में उमड़े अकीदतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैय्यद बाबा के उर्स में उमड़े अकीदतमंद
Ujani
Updated Sat, 23 May 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूड़ वाले सैय्यद बाबा की मजार पर तीन दिन उर्स का शुक्रवार को समापन हो गया। तीन रात तक कव्वालियों को दौर चला। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के पदाधिकारियों ने मजार पर चादरपोशी की। अकीदतमंदों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
मंडी समिति परिसर के समीप स्थित भूड़ वाले सैय्यद बाबा की मजार पर उर्स की शुरूआत तीन दिन पहले मौलानाओं की तकरीरों के साथ हुई थी। मौलाना अहमद रजा, नईम और मुन्ने मिलादी ने कौम को सही रास्ते पर चलने का पैगाम दिया। मुल्क की सलामती के लिए भी दुआ की गई। उलेमाओं ने कलाम भी पेश की। नगर समेत आसपास इलाके से जुटे अकीदतमंदों ने भूड़ वाले बाबा की शान में मेले का भी आयोजन कराया। मेले में मनोरंजन के संसाधनों का बच्चों ने मजा लिया।
विज्ञापन
तीन रात तक लगातार कव्वालियों के जवाबी मुकाबले का दौर भी चला। कानपुर के युसूफ पहलवान और मुरादाबाद के जुबैर साबरी ने कव्वालियां पेश कर समां बांध दिया। कव्वालियों से सराबोर अकीदतमंद भी झूम उठे। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के पदाधिकारियों में जिला प्रभारी मुजीबुर्रहमान और नगर अध्यक्ष इमाम उद्दीन सैफी ने कार्यकर्ताओं के साथ मजार पर चादरपोशी की। इंतजामिया कमेटी में शामिल अलीशेर, नवीशेर, जमील, शकील, साबिर उर्फ शाकूब मुल्ला, आसिम उमर, अंजुम इफ्तियार, असलम, मोहम्मद यामीन, बजुहल कमर, जब्बार सैफी और मोहम्मद आसिम आदि भी शरीक हुए।
विज्ञापन