फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sweeper beat the dog to death in budaun

Budaun News: सफाई कर्मी ने गंदगी करने पर कुतिया को पीटकर मार डाला, पशु प्रेमी ने थाने में दी तहरीर

Mon, 25 Dec 2023 09:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 09:43 PM IST
सार

कुतिया को मारने के मामले में पशु प्रेमी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि थाना सिविल लाइंस और जीआरपी पुलिस एक-दूसरे के क्षेत्र की घटना बताकर रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही है।

विज्ञापन
sweeper beat the dog to death in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं रेलवे स्टेशन पर गंदगी करने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने एक कुतिया को लाठी-डंडों से पीटा। बाद में मरणासन्न हालत में रस्सी से बांधकर घसीटकर ले गया और कूड़ेदान में फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे पशु प्रेमी ने उसे पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान वह मर गई। पशु प्रेमी ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना सिविल लाइंस और जीआरपी पुलिस एक-दूसरे के क्षेत्र की घटना बताकर रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही है।

विज्ञापन


मामला रविवार शाम का है। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को सूचना मिली कि एक कुतिया मरणासन्न हालत में रेलवे स्टेशन के बाहर कूड़ेदान में पड़ी है। वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि कुतिया अक्सर रेलवे स्टेशन पर गंदगी कर आती थी, जिससे सफाई कर्मचारी काफी परेशान हो चुके थे।
विज्ञापन


रविवार शाम को जैसे ही कुतिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची सफाई कर्मचारियों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद कर्मचारी रस्सी से बांधकर कुतिया को घसीटते हुए ले गए और रेलवे स्टेशन के बाहर रखे कूड़ेदान में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर 
विकेंद्र शर्मा उसे पशु चिकित्सालय ले गए, जहां उपचार के दौरान वह मर गई। इस संबंध में पशु प्रेमी ने सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है लेकिन अभी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। सिविल लाइंस और जीआरपी थाना पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र की घटना बता रही है और रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही है।

सिर और गर्दन की हड्डी टूटने से मरी 
पशु चिकित्सालय में डॉक्टर ने कुतिया का मेडिकल परीक्षण भी किया। इससे पता चला कि उसके सिर और गले की हड्डी टूट गई थी, जिससे उसकी मौत हुई।

सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि कुतिया को रेलवे स्टेशन परिसर में पीटा गया था। बाद में उसे मरणासन्न हालत में फेंक दिया गया। मामला जीआरपी थाने का है, क्योंकि घटनास्थल रेलवे परिसर है। इसका सिविल लाइंस पुलिस से कोई लेना-देना नहीं है।

जीआरपी थाना की एसओ पिंकी रानी ने कहा कि घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है। कुतिया को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ही स्टेशन के बाहर पीटा गया था और बाद में कूड़ेदान में डाला गया था। अगर हमारे यहां की घटना होती तो एफआईआर दर्ज कर ली जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed