फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   swatantrta diwas

बदायूं ने दी तिरंगे को सलामी

Mon, 17 Aug 2015 12:10 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 17 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस की 69वी वर्षगांठ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी शंभू नाथ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। कहा कि आजादी एक ऐसा नाम है जो सभी भारतीयों की रगों में ख्ूान बनकर दौड़ता है। अनगिनत स्वतन्त्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान किया। 1857 से 1947 तक कई दशकों का संघर्ष कर आजादी हासिल की। एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव, एसटीओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अमर शहीदों को नमन किया और पौधारोपण किया।
विज्ञापन

डीएम ने गांधी जन्मशती नेत्र चिकित्सालय में भी ध्वजारोहण किया डीएम, एसएसपी ने बदायूं क्लब में ध्वजारोहण किया और आर्येंद्र प्रकाश द्वारा आयोजित भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के देशभक्त, शहीदों तथा क्रांतिकारियों पर आधारित डाक टिकटों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। बदायूं क्लब द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के 18 वरिष्ठ सदस्यों को शॉल तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव तथा विकास भवन में सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय नगर पालिका परिषद में कवि सम्मेलन, मुशायरा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूल चलो अभियान, साक्षरता दर बढ़ाने एवं नियमित टीकाकरण से सम्बंधित प्रात: 6.30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला, पुरुष ओपन तथा 15 वर्ष की आयु से कम बालकों की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। शहीद स्मारक सुभाष चौक, अंबेडकर पार्क, गांधी ग्राउंड, शास्त्री चौक तथा नेहरू चौक के साथ ही ब्लाक स्तरों पर स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। निर्बल वस्ती कबूलपुरा, नेकपुर स्थित अरबन हेल्थ पोस्ट, कबूलपुरा स्थित हिन्द क्लीनिक पर टीकाकरण किया गया। मोहल्ला नाहर खां सराय में श्रमदान तथा कुंवर रूकुम सिंह वैदिक इंटर कालेज में स्कूली बच्चों की भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिला चिकित्सालय एवं जिला कारागार में स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा फल बांटे गए। ग्राम इटौआ के शहीद हरओम सिंह, ग्राम बरा तेगदार के शहीद राम बाबू शर्मा, ग्राम संथरा के शहीद लांस नायक नेत्रपाल सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई। देर रात स्थानीय नगर पालिका परिषद के कम्यूनिटी हॉल में सार्वजनिक सभा आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed