फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suspected death of old woman

संदिग्ध हालत में वृद्वा की मौत, शव मोरचरी में रखवाया

Mon, 07 Feb 2022 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:44 AM IST
विज्ञापन
suspected death of old woman
बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में पति की मौत के बाद घर में अकेली रह रही एक वृद्वा की दवा लेकर लौटते समय रास्ते में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोरचरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली मधु सक्सेना (60) की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जाता है कि वृद्वा के पति की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी। वृद्वा के कोई संतान नहीं है। पति की मौत के बाद वृद्वा घर में अकेली रहती थीं। वह किराने की दुकान चलाकर अपना भरण पोषण करती थीं। रविवार को वह दवा लेकर घर लौट रहीं थी। रास्ते में गिरकर वह बेहोश हो गई और उनकी मौत हो गई। इससे मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed