{"_id":"5ee760ed8ebc3e42bf77f474","slug":"survey-in-hotspot9","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी के हॉटस्पॉट इलाके में सर्वे कराया, ककराला का कोरोना पॉजिटिव मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी के हॉटस्पॉट इलाके में सर्वे कराया, ककराला का कोरोना पॉजिटिव मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोरोना पॉजिटिव निकले टैक्सी ड्राइवर की बहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम है। उसका ब्लड सैंपल हालांकि हो चुका है लेकिन फिलहाल उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया है, साथ ही टैक्सी ड्राइवर के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सोमवार को एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार के साथ 25 सदस्यीय टीम ने सर्वे किया। इधर, कोविड-19 अस्पताल में भर्ती ककराला निवासी कोरोना पॉजिटिव की आंख में फिर से दिक्कत बढ़ गई। उसे लेबल-टू के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के नजदीक हॉटस्पॉट इलाके में सर्वे के लिए एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के पूर्वाह्न में पहुंचे। टीम में शामिल 25 सदस्यों ने कोरोना पॉजिटिव के घर के आसपास इलाके के अलावा अन्य लोगों से भी जानकारी की। कोरोना पॉजिटिव टैक्सी ड्राइवर किसी और के तो संपर्क में नहीं आया, इसे लेकर भी मोहल्ले के लोगों से विस्तृत बात की गई। सर्वे का काम शाम तक चला। टैक्सी ड्राइवर की बहन भी रविवार सुबह से होम क्वारंटीन है। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बतौर एएनएम तैनात है। बहन एएनएम ही टैक्सी ड्राइवर और उसके नौ साल के बेटे को लेकर प्राइवेट लैब पर ब्लड की जांच कराने को पहुंची थी। फिलहाल, वह पिता के घर में ही रहती है।
बता दें कि रविवार सुबह में टैक्सी ड्राइवर के माता-पिता, बहन, पालिका कर्मी समेत आठ लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। चिकित्साधिकारी डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि कोविड-19 अस्पताल में भर्ती ककराला निवासी कोरोना पॉजिटिव के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उसकी आंख में पहले से ही दिक्कत है जो रविवार देर रात बढ़ गई थी। टैक्सी ड्राइवर तो पहले से ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव को लेकर निकला एंबुलेंस चालक रास्ता भटका
उझानी। आंख में दिक्कत बढ़ने पर ककराला निवासी कोरोना पॉजिटिव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए रविवार रात में बदायूं से ही एंबुलेंस आई। कोरोना पॉजिटिव को लेकर चालक लिंक रोड होकर जाने के बजाय रास्ता भटक गया। एंबुलेंस लेकर वह रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गया, लौटा तो शिव मंदिर मोड़ के पास मिल कंपाउंड के अंदर तक चला गया। बाद में उसने चिकित्साधिकारी को कॉल कर सही रास्ते के बारे में पता लगाया फिर लिंक रोड होकर राजकीय मेडिकल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन