{"_id":"68c9cd6aa6d5f23ac60d7c52","slug":"super-king-won-the-match-by-defeating-power-hitter-by-36-runs-badaun-news-c-123-1-sbly1006-147128-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सुपर किंग ने पावर हिटर को 36 रनों से हराकर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सुपर किंग ने पावर हिटर को 36 रनों से हराकर जीता मैच
विज्ञापन
गेंद खेल कर टूर्नामेंट का उद्घाटन करती ममता शाक्य। संवाद
कछला। कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के निकट स्थित मैदान पर शुरू हुए टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सोमवार की शाम पावर हिटर क्लब और सुपर किंग क्लब के मध्य मैच खेला गया। इसमें पावर हिटर के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
सुपर किंग ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट खोकर 101 रनों का स्कोर बनाया। इसमें आकाश ने 44, ललित गौड़ ने 13, विक्रम ने नौ, विशाल ने चार, बब्लू ने पांच रन बनाए। वहीं पावर हिटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुबीन ने तीन, अर्जुन और कासिद ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 102 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी पॉवर हिटर की टीम ने शुरु से ही काफी धीमी गति से रन बनाना शुरू किया। उनकी पूरी टीम मात्र 65 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई।
इसमें हृदेश ने 29, शिवम ने आठ, केशव ने छह रनों का योगदान दिया। वहीं सुपर किंग की ओर से गेंदबाजी करते हुए बब्लू ने चार, अंशुल और शिव कुमार ने दो-दो, विक्रम ने एक विकेट लिया। सुपर किंग क्लब को 36 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बब्लू को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इससे पहले भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है। इससे मानसिक और शारीरिक विकास काफी तेज गति से होता है। इस मौके पर चेयरमैन जगदीश सिंह लोनिया चौहान, विवेक कुमार, अरुण कुमार उर्फ करतार सिंह, अशोक कुमार, नीरज शर्मा, शैलेष कुमार, सभासद वीरेंद्र कश्यप, राजेश वाल्मीकि, लक्ष्मण कश्यप, प्रदीप कुमार शाक्य आदि मौजूद रहे।