फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suicide

जहर खाकर ससुराल जा रही थी विवाहिता, रास्ते में मौत

Fri, 19 Jun 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
suicide
बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी इलाके में गुरुवार को एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी लाश ससुराल से आधा किलोमीटर दूर पड़ी मिली। उसे ससुराल छोड़ने जा रहे भाई को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम झंडपुर निवासी शशि उर्फ भूरी (25) की शादी करीब तीन साल पहले बिल्सी क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी पिंटू यादव के साथ हुई थी। शशि और पिंटू के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। इससे शशि अपने मायके चली गई थी। वह काफी समय से अपने मायके में ही थी। बताते हैं कि गुरुवार को शशि का अपनी भाभी से कुछ विवाद हो गया। इससे उसका भाई दो अन्य लोगों के साथ शशि को छोड़ने उसकी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान कहीं रास्ते में शशि ने जहर खा लिया। इसके बारे में उसके भाई को भनक तक नहीं लगी। वह गढ़ी गांव से आधा किलोमीटर दूर पहुंचे थे कि शशि बाइक से गिर गई। उसकी हालत देखकर साथ वाले मौके से भाग गए। उसके भाई ने भी भागने की कोशिश की लेकिन आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे देख लिया। दौड़कर उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब पता चला कि विवाहिता जहर खाकर अपनी ससुराल जा रही थी। बहरहाल पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने उसके भाई से पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed