{"_id":"5eebb7ae8ebc3e433324c747","slug":"suicide-badaun-news-bly409746157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ग्राम भगवतीपुर भट्ठे के नजदीक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे गुरुवार शाम एक युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की शवगृह में रखवा दिया है। देर रात तक उसकी पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
गुरुवार शाम ग्राम भगवतीपुर निवासी कुछ लोग हाईवे किनारे से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने हाईवे किनारे एक पेड़ पर अंगोछे के सहारे युवक का शव लटका हुआ देखा। उसे देखकर लोग डर गए। उन्होंने तुरंत पड़ोस में भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को बताया। कुछ ही देर में ये खबर आग की तरह फैल गई। जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसी समय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया। युवक के कपड़ों की तलाश ली गई लेकिन उसकी जेब में कोई सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली लेकिन कोई व्यक्ति उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। लाश रात या सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दे दी गई है। इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो जाएगी।