फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sugar prices dropped from 65 to 55, yet the cost of sweets did not decrease.

Budaun News: 65 से 55 पर आई चीनी, मगर कम नहीं हुए मिठाई के दाम

Wed, 07 Oct 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sugar prices dropped from 65 to 55, yet the cost of sweets did not decrease.
शहर में एक दुकान पर रखी मिठाई। संवाद
बदायूं। आगामी त्योहारों से पहले लोगों के लिए राहत की खबर है। चीनी के दाम में गिरावट आई है। दो माह पहले फुटकर में 65 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 55 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है। थोक में चीनी 5020 रुपये क्विंटल मिल रही है। बावजूद इसके मिठाइयों के दाम कम नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जब चीनी के दाम बढ़े थे तो हलवाइयों ने मिठाई के दाम 20 से 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ा दिए थे। उस समय चीनी महंगी होने का हवाला दिया गया था। अब चीनी सस्ती हो गई है, लेकिन मिठाइयों के दाम वहीं के वहीं हैं। शहर के मुख्य बाजार, चौक और मोहल्लों में मिठाई 280 से 400 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विज्ञापन

बर्फी, रसगुल्ला, गुलाब जामुन और पेड़ा के दामों में कोई कमी नहीं आई है। ग्राहकों का कहना है कि चीनी सस्ती होने का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है।
मिठाई कारोबारी दिलीप गुप्ता का कहना है कि चीनी के अलावा दूध, खोया, गैस, तेल और कारीगरों की मजदूरी भी बढ़ी है, इसलिए सिर्फ चीनी सस्ती होने से मिठाई के दाम कम करना संभव नहीं है। चीनी थोक व्यापारी प्रेमशंकर अग्रवाल ने बताया कि इस समय चीनी का 50 किलो का कट्टा 2510 रुपये का बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों का कहना है कि जब दाम बढ़ाने के लिए चीनी का बहाना बनाया गया था, तो अब सस्ती होने पर दाम घटाने चाहिए। दीपावली नजदीक होने से मिठाई की मांग बढ़ेगी, ऐसे में दाम कम न होने से त्योहार की मिठास पर महंगाई का असर दिख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed