फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sugar cane, frad

सेवा पुस्तिका की जन्मतिथि में छेड़छाड़, शेखूपुर चीनी मिल के तीन कर्मचारियों पर रिपोर्ट का आदेश

Fri, 31 Jan 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
sugar cane, frad
बदायूं। दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर के कुछ कर्मचारियों ने सेवा पुस्तिका में दर्ज जन्मतिथि में छेड़छाड़ कर सेवाकाल बढ़ा लिया। जांच के दौरान 30 ऐसे कर्मचारी पकड़ में आए जो सेवाकाल पूरा होने के बाद भी नौकरी करते रहे। इनमें से 25 को कुछ माह पूर्व सेवानिवृत्त कर दिया गया, लेकिन बाद में वे कोर्ट चले गए। अब इस मामले में मिल के तीन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश डीएम ने दिया है। हालाकि अभी सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

यूपी चीनी मिल फेडरेशन ने करीब तीन साल पहले शक के आधार पर 57 कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं को जांच के लिए कब्जे में लिया था। जांच के दौरान 30 ऐसे कर्मचारी पकड़ में आए जिनकी जन्मतिथि नियुक्ति के समय कुछ और थी, लेकिन बाद में जन्म तिथि बदल गई। ऐसे में कई कर्मचारी सेवाकाल पूरा होने के बाद भी तीन से चार साल तक नौकरी करते रहे। जन्मतिथि में छेड़छाड़ करने वाले ऐसे 25 कर्मचारियों को कुछ महीने पूर्व सेवानिवृत्त कर दिया गया। बाकी के मामलों में जांच चल रही है। सेवानिवृत्त किए गए कर्मचारी भी कोर्ट की शरण में चले गए हैं। अब जीएम आरके रस्तोगी की संस्तुति पर जन्मतिथि में छेड़छाड़ करने वाले तीन कर्मचारियों के खिलाफ डीएम कुमार प्रशांत ने गुरुवार को एफआईआर का आदेश दिया है, जबकि अन्य की जांच चल रही है।
विज्ञापन

इस तरह बदली गई कर्मचारियों की जन्मतिथि
जिन कर्मचारियों की जन्मतिथि में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है वे श्रमिक वर्ग के हैं। इनमें ज्यादातर पढ़े लिखे नहीं हैं। नियुक्ति के समय कर्मचारियों की ओर से डॉक्टर के प्रमाण पत्र के रूप में जन्मतिथि दर्ज कराई गई थी। सेवा के करीब 10 साल के बाद इन कर्मचारियों ने कहीं से पांचवीं पास के प्रमाण पत्र बनवाकर नई जन्मतिथि दर्ज करा दी। जिन कर्मचारियों को नियुक्ति के आधार पर तीन से चार साल पहले सेवानिवृत्त हो जाना था, वे सेवाकाल पूरा होने के बाद भी काम करते रहे। खुलासा होने के बाद इनको सेवानिवृत्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मतिथि में छेड़छाड़ कर सेवाकाल बढ़ाने के मामले में सहकारी चीनी मिल शेखूपुर के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया गया है। अभी मामले में जांच चल रही है।

- कुमार प्रशांत, डीएम
मिल में 30 कर्मचारियों की जन्मतिथि में छेड़छाड़ कर सेवाकाल तीन से चार वर्ष तक बढ़ा लिया गया था। ऐसे 25 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त किया जा चुका है। कुछ कर्मचारी हाईकोर्ट की शरण में चले गए हैं। कोर्ट ने भी मिल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। तीन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर की संस्तुति की गई है।
- आरके रस्तोगी, जीएम शेखूपुर चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed