फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sugar cane

रामवती और साथी तैयार कर रहीं गन्ने का बीज

Tue, 12 Oct 2021 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
sugar cane
गन्ने की पौध दिखाती जैतपुर पुख्ता गनियाई की महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। आधी आबादी जो ठान ले वे करके ही दम लेती है। दूसरे क्षेत्रों में शिखर पर पहुंची महिलाएं अब वैज्ञानिक तरीके से खेती के मामले में भी आगे आ रहीं हैं। कादरचौक के गांव जैतपुर पुख्ता गनियाई गांव की रामवती का ‘गंगाजल समूह’ वैज्ञानिक तरीके से गन्ने का बीज उगाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

समूह की 15 महिलाओं ने पड़ोसी जिला कासगंज की न्योली शुगर मिल के निर्देशन में ट्रे में पॉलीबैग के जरिये गन्ने की पौध उगानी शुरू की है। इसे खेत में पानी भरकर धान की तरह रोपा जाएगा। परंपरागत बुआई से इतर इस तरह से गन्ने की खेती करने पर ज्यादा पैदावार का दावा किया जा रहा है। इसमें जैविक खाद का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

‘गंगाजल स्वयं सहायता समूह’ ने गन्ना की प्रजाति 060 नंबर की पौध तैयार की है। वह पचास खाने वाली ट्रे में पौध तैयार कर नया प्रयोग कर रहीं हैं। गन्ने की एक आंख यानि एक इंच का बीज काटकर ट्रे में पौध तैयार की जा रही है। समूह प्रमुख रामवती के अनुसार एक बीघा खेत में एक हजार पौधे लगेंगे। इस पौध को धान की तरह रोपा जाएगा। खेत में पानी भरकर पौध लगाई जाएगी। यह गन्ने की परंपरागत खेती से अलग है। अब तक किसान गन्ने को काटकर जोतते हुए बोते हैं जिसमें गन्ने में अधिक बीज पड़ता है। पौध विधि से गन्ने का अधिक उत्पादन होगा। पौध में रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं किया गया है। गोबर की खाद व अन्य जैविक तत्व इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवती बताती हैं कि उनके क्षेत्र का गन्ना न्योली (कासगंज) जिले की शुगर मिल को जाता है। मिल के अधिकारियों ने उन्हें इस बारे में प्रोत्साहित किया है। उनके परिवार की महिलाओं समेत समूह में करीब 15 महिलाएं हैं जो पौध को तैयार करने में मदद कर रहीं हैं। इससे जो आमदनी होगी उसे समूह से जुड़ी सदस्यों का विकास करने में लगाया जाएगा।

इस तरह एक आंख वाले गन्ने का बीज तैयार कर खेती में प्रयोग किया जा सकता है। जैविक खेती में यह तकनीक ज्यादा कारगर है। इसमें रासायनिक खाद का उपयोग बिल्कुल नहीं किया जाता। इस गन्ने से जैविक गुड़ भी तैयार किया जा सकता है जिसकी काफी मांग है। - डॉ. संजय कुमार, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed