फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sub-Inspector arrested in Badaun while accepting a bribe

UP News: बदायूं में दरोगा छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Thu, 09 Jul 2026 11:05 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 09 Jul 2026 11:05 AM IST
सार

बरेली के भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बुधवार को एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाने के दरोगा कृष्णपाल को छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दरोगा ने बिजली चोरी के एक मामले में राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
Sub-Inspector arrested in Badaun while accepting a bribe
आरोपी दरोगा - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में बरेली की भ्रष्टाचार निवारण (एंटी करप्शन) संगठन की टीम ने बुधवार को उसावां रोड स्थित एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाने के दरोगा कृष्णपाल को छह हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी दरोगा के विरुद्ध सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी दरोगा को थाने की हवालात में बंद किया गया है, उसे बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाने में तैनात दरोगा कृष्णपाल सिंह ने अलापुर थाना क्षेत्र के गांव नैथू निवासी हेमराज पुत्र प्रहलाद को बिजली चोरी के केस में जेल नहीं भेजने और केस के निस्तारण कराने के नाम पर 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। हेमराज ने इसकी लिखित शिकायत एंटी करप्शन बरेली के अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन


शिकायत का सत्यापन करने के बाद एंटी करप्शन की टीम बुधवार दोपहर 12:28 बजे सादी वर्दी में एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाना परिसर में पहुंची। जैसे ही दरोगा कृष्णपाल ने पीड़ित उपभोक्ता से 6 हजार की रिश्वत हाथ में पकड़ी, वैसे ही टीम ने थाना परिसर के डिवीजन द्वितीय विद्युत वितरण खंड कार्यालय से उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज 
टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। एंटी पावर थेफ्ट थाने में दरोगा के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। टीम ने कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रामलाल पांडेय के नेतृत्व में की। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक रामलाल पांडेय ने बताया कि आरोपी दरोगा को सिविल लाइन थाने में बैठाया गया है। उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिश्वत में ली गई रकम सील कर दी गई है। आरोपी दरोगा बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसपी ग्रामीण डॉ. हृदयेश कठेरिया ने बताया कि रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed