फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students will be made aware to prevent diseases

Budaun News: बीमारियों से बचाव के लिए विद्यार्थियों करेंगे जागरूक

Wed, 17 Sep 2025 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Students will be made aware to prevent diseases
बदायूं। बीमारियों से बचाव के लिए इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें छात्रों को दिमागी बुखार, फ्लू, दस्त जैसी बीमारियों के लक्षण और रोकथाम के उपाय बताए जाएंगे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान विद्यालयों में शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी। इनमें जागरूकता रैली, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता, सामूहिक शपथ और चर्चा कार्यक्रम होंगे। इन आयोजनों के जरिए बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

छात्रों को हाथ धोने की सही विधि, साफ पानी पीने, भोजन को ढककर रखने और बीमार व्यक्ति से दूरी बनाए रखने जैसी सावधानियों पर जोर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रोगों से बचाव का सबसे सरल उपाय सावधानी और जागरूकता है। अभियान से विद्यार्थियों में न केवल खुद के बचाव की समझ विकसित होगी, बल्कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी रोगों से बचाने में सहयोग करेंगे। डीआईओएस लालजी यादव ने कहा कि शासन की नीति के अनुसार कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed