फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students will be able to apply online for admission in IGNOU till 10th February

Budaun News: अब 10 फरवरी तक करा सकेंगे IGNOU में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन

Thu, 02 Feb 2023 01:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Feb 2023 01:50 PM IST
सार

प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए उनके पते पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय मैदान गढ़ी नई दिल्ली से डाक द्वारा निशुल्क पुस्तकें भेजी जाएंगी। प्रवेश के लिए अधिक जानकारी राजकीय महाविद्यालय से प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
Students will be able to apply online for admission in IGNOU till 10th February
IGNOU - फोटो : Social Media

विस्तार

बदायूं के राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में सत्र 2023 के लिए होने वाले ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 फरवरी कर दी गई है। पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि को भी विस्तारित कर 10 फरवरी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इग्नू अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राठौर ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए इग्नू की वेबसाइट पर लॉगिन करके तथा इग्नू के क्षेत्रीय केंद अलीगढ़ कोड 47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 पर आवेदन करना होगा। 

विज्ञापन

ये हैं डिप्लोमा कोर्स 

उन्होंने बताया कि केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित दो वर्षीय अवधि के छह स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एमकॉम विषयों एवं ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी उपलब्ध हैं। एकवर्षीय अवधि के रोजगारपरक पांच स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा छह माह अवधि के बहुआयामी चार सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क मिलेंगी किताबें 

डॉ. राठौर ने बताया कि प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए उनके पते पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय मैदान गढ़ी नई दिल्ली से डाक द्वारा निशुल्क पुस्तकें भेजी जाएंगी। इग्नू के नियमानुसार किसी भी डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा के साथ छह माह अवधि का कोई एक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी किया जा सकता है। 

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों में निशुल्क प्रवेश हो रहे हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिक जानकारी महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed