{"_id":"62475b3c58db9259bc230820","slug":"students-got-stress-free-from-board-exams-badaun-news-bly4800490118","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से कराया तनाव मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से कराया तनाव मुक्त
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में प्रधानमंत्री के भाषण को सुनते छात्र-छात्राएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को शेखूपुर के केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय समेत सभी विद्यालयों में सजीव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने बच्चों को परीक्षा काल में संयम रखने, कड़ा परिश्रम करने व सकारात्मक सोच के साथ बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अपील की।
शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने संवाद किया। इसका सीधा प्रसारण 11 बजे शुरू हुआ। इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक लाभान्वित हुए। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को परीक्षा के समय होने बाले तनाव से मुक्त कर उनका मनोबल बढ़ाना है। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रेनु पंत ने बताया कि छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम व कला प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की गई।
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शुरू होने से पहले प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने हर बात को एकाग्र मन से सुनने और समझने पर जोर दिया। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ज्ञान में वृद्धि होती है। इसके बाद जैसे ही परीक्षा पर चर्चा शुरू हुई, सभी छात्र और छात्राएं उसे सुनते रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा से न घबराने की सलाह दी। कहा कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है।