फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student returning home from school hit by mini tractor-trolley; condition critical.

Budaun News: स्कूल से घर लौट रही छात्रा को मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारी, हालत गंभीर

Fri, 09 Oct 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Student returning home from school hit by mini tractor-trolley; condition critical.
उघैती। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर उघैती कस्बे में बृहस्पतिवार को स्कूल से घर लौट रही छात्रा को मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। परिजनों ने घायल छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सरेरा निवासी भगवान स्वरूप की बेटी रेखा उघैती कस्बे स्थित हंसवाहिनी इंटर कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद वह पैदल घर लौट रही थी। स्टेट हाईवे पर कस्बे में पहुंचने के दौरान मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही छात्रा सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन

उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। उघैती थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि आसपास के लोगों से हादसे की जानकारी जुटाने के साथ वाहन व उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed